IPL 2026 छोड़ने के बाद विजय शंकर बने इस फ्रेंचाइजी लीग का हिस्सा, संन्यास के बाद उठाया बड़ा कदम

आईपीएल 2026 और घरेलू क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी विजय शंकर ने बड़ा कदम उठाया है. उनके इस फैसले के सामने आने के बाद फैंस काफी हैरान नजर आ रहे हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या फैसला किया है.

jacket - 2026-05-26T194610.162

Vijay Shankar sign by Kandy Royals: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान किया था. वो टीम इंडिया के लिए विश्व कप भी खेल चुके हैं. रिटायरमेंट का ऐलान करने के एक दिन बाद ही उन्होंने एक बड़ा कदम उठाया है. अब वो आईपीएल छोड़ श्रीलंका की फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग लंका प्रीमियर लीग (LPL) का हिस्सा बन चुके हैं. उनके ऑलराउंड प्रदर्शन को देखते हुए कैंडी रॉयल्स की टीम ने खरीद लिया है. टूर्नामेंट का आगाज 17 जुलाई से होने जा रहा है तो वहीं फाइनल मुकाबला 8 अगस्त को होगा.

विज्ञापन

दिग्गजों के साथ खेलेंगे विजय शंकर

रिटायरमेंट का फैसला करने के बाद अब विजय शंकर लंका प्रीमियर लीग से जुड़ चुके हैं. इस लीग में वो कई बड़े दिग्गजों के साथ खेलते हुए नजर आने वाले हैं. शंकर को कैंडी रॉयल्स ने साइन किया है, जिसमें श्रीलंका के एंजेलो मैथ्यूज, वानिंदु हसरंगा और इंग्लैंड के मोईन अली जैसे बड़े खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. 35 साल के हो चुके विजय शंकर को इस साल आईपीएल के ऑक्शन में किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी. 

विज्ञापन

विजय शंकर का क्रिकेट करियर

35 साल के हो चुके विजय शंकर ने टीम इंडिया के लिए अपने इंटरनेशनल करियर में 12 वनडे और 9 टी 20 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने वनडे में 31.85 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए महज 223 रन बनाए हैं और गेंदबाजी करते हुए केवल 4 विकेट ले पाए हैं. टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो उन्होंने 25.25 की औसत से 101 रन बनाए हैं और 5 विकेट चटकाए हैं. आईपीएल में वो 4 टीमों के लिए खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 26.23 की औसत से 1233 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ