Live Updates
17:58 (IST) 27 May 2026
IPL 2026 Eliminator: SRH का स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

17:51 (IST) 27 May 2026
IPL 2026 Eliminator: RR का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर

---विज्ञापन---

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 में आज एलिमिनेटर का अहम मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम क्वालीफायर 2 में जगह बनाएगी तो वहीं हारने वाली टीम का सफर टूर्नामेंट में खत्म हो जाएगा. ये मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. दोनों टीमों ने लीग में स्टेज में शानदार प्रदर्शन कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है और आज एलिमिनेटर खेलने उतरेंगी. 

Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव मैच?

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच का ये मुकाबला स्टार नेटवर्क पर टेलीकास्ट किया जाएगा. इस मुकाबले को टीवी पर लाइव देखने को लिए स्टार स्पोर्ट्स चैनल का रुख करना होगा तो वहीं ओटीटी पर लाइव देखने के लिए जियोहॉटस्टार पर जाना होगा. 

---विज्ञापन---

SRH vs Rajasthan Royals IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज कैसा होगा?

सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस मैच के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा. इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 214 रन है. अभी तक इस सीजन इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने 11.06 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं तो वहीं स्पिन गेंदबाजों ने केवल 9.29 की इकॉनमी से रन बनाए हैं. 27 मई को मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. 

---विज्ञापन---

Sunrisers Hyderabad vs RR IPL 2026: संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद- अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

---विज्ञापन---

राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (सी), दासुन शनाका, डोनोवन फरेरा, जोफ्रा आर्चर, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा/रवि बिश्नोई, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा

---विज्ञापन---

SRH vs RR: हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल के इतिहास में 23 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें हैदराबाद की टीम का दबदबा देखने को मिला है. सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 14 मैचों में बाजी मारी है तो वहीं राजस्थान की टीम महज 9 मैचों में ही जीत दर्ज कर पाई है. इस सीजन भी दोनों टीमों के बीच 2 बार मैच खेले गए हैं और दोनों ही बार हैदराबाद ने जीत हासिल की है. ऐसे में राजस्थान के पास इस मैच में जीत हासिल कर बदला लेने का शानदार मौका होगा.

---विज्ञापन---