SRH vs PBKS Highlights: इस गलती के कारण हारी पंजाब किंग्स, कूपर कोनोली का शतक गया बेकार

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Highlights: आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. जहां पर सनराइजर्स हैदराबाद के सामने पंजाब किंग्स टीम की चुनौती थी. मुकाबले में अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी करके सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने जीत दर्ज की.

SRH vs PBKS IPL 2026

SRH vs PBKS IPL 2026

Sunrisers Hyderabad vs Punjab Kings Highlights: पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक और एकतरफा मुकाबला देखने को मिला. राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 235 रन ठोक दिए. जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 202 रन ही बनाए और 33 रनों से मुकाबला गंवा दिया.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बहुत ही शानदार शुरुआत मिली. अभिषेक शर्मा ने 13 गेंदों में 35 रन बनाए तो वहीं ट्रेविस हेड ने भी 19 गेंदों में 38 रन ठोक दिए. जिसके कारण ही पावरप्ले में हैदराबाद की टीम आगे निकल गई. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 32 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली. वहीं हेनरिक क्लासेन ने 43 गेंदों में 69 रन बनाए. अंत में आकर नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 13 गेंदों में 29 रन जड़ दिए. जिसके कारण ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए. पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया. 

विज्ञापन

कूपर कोनोली का शतक गया बेकार 

236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को बहुत ही खराब शुरुआत मिली. प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या और कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. जिसके बाद कूपर कोनोली ने एक छोर संभाल कर शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 39 गेंदों में नाबाद 107 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन तो वहीं सूर्यांश शेडगे ने 25 रन बनाकर साथ देने का प्रयास किया. हालांकि उसके बाद भी टीम 20 ओवरों में 7 विकेट गंवाकर 202 रन ही बना सकी और 33 रनों से हार गई. कप्तान पैट कमिंस और शिवांग कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. इसी के साथ हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

SRH vs PBKS Live Score: इस गलती के कारण हारी पंजाब किंग्स

खराब फील्डिंग के कारण पंजाब किंग्स की टीम सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 33 रनों से हार गई. कूपर कोनोली के नाबाद 107 रनों के बाद भी पंजाब किंग्स मुकाबला नहीं जीत सकी. घरेलू मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का दबदबा बना हुआ है.

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स को लगा छठा झटका

पंजाब किंग्स की टीम ने एक बार फिर से बैक टू बैक विकेट गंवा दिया है. सूर्यांश शेडगे के बाद शशांक सिंह भी पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की टीम अब बड़ी हार की ओर बढ़ रही है.

SRH vs PBKS Live Score: मार्कस स्टोइनिस भी लौटे पवेलियन

मार्कस स्टोइनिस 14 गेंदों में 28 रन बनाकर शिवांग कुमार का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही पंजाब किंग्स की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ गई हैं. मैच में अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बहुत आगे निकल गई है.

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स को मिली खराब शुरुआत

पंजाब किंग्स की टीम बहुत बड़ी मुश्किल में फंस गई है. सिर्फ 23 रनों पर ही टीम ने 3 विकेट गंवा दिए हैं. कप्तान श्रेयस अय्यर सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. मलिंगा ने हैदराबाद को और मजबूत कर दिया है.

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स को लगा बैक टू बैक झटका

पंजाब किंग्स की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली है. बैक टू बैक गेंदों में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह पवेलियन लौट गए हैं. जिसके कारण ही टीम ने 4 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए हैं. आर्या को पैट कमिंस ने आउट किया तो वहीं प्रभसिमरन को नीतीश रेड्डी ने पवेलियन भेजा.

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की पारी हुई शुरू

पंजाब किंग्स की टीम 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. जहां पर प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर उतरे हैं. वहीं पैट कमिंस पहला ओवर फेंक रहे हैं.

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स को मिला 236 रनों का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन 69 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनके अलावा ईशान किशन ने भी अर्धशतक जड़ा.

SRH vs PBKS Live Score: अचानक बीच में रुका मैच

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के दौरान अचानक मैदान की एक लाइट बंद होने के कारण मैच कुछ देर के लिए रोकना पड़ा था. हालांकि कुछ देर के बाद ही दोबारा लाइट जली और बाकी का ओवर फेंका गया.

SRH vs PBKS Live Score: हेनरिक क्लासेन ने जड़ा अर्धशतक

हेनरिक क्लासेन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में शानदार अर्धशतक ठोक दिया है. जिसके कारण ही अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही है.

SRH vs PBKS Live Score: ईशान किशन की पारी हुई खत्म

अर्धशतक जड़ने के बाद ईशान किशन अर्शदीप सिंह का शिकार बन गए हैं. किशन ने 32 गेंदों में 55 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है.

SRH vs PBKS Live Score: ईशान किशन ने जड़ा अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने 28 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया. जिसके कारण ही अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अब एक बार फिर से 240+ की तरफ बढ़ रही है.

SRH vs PBKS Live Score: खराब फील्डिंग के कारण मुश्किल में पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम ने पिछले 2 से 3 ओवरों में 4 मौके गंवाए हैं. खराब फील्डिंग के कारण ही उनकी टीम ने 12 ओवरों में 135 रन गंवा दिए हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बेहतर स्थिति में नजर आ रही है.

SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद को लगा दूसरा झटका

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने दूसरा विकेट गंवा दिया है. युजवेंद्र चहल ने ट्रेविस हेड को पवेलियन भेज दिया है. हेड 19 गेंदों में 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. पंजाब के पास अब कमबैक करने का मौका है.

SRH vs PBKS Live Score: अभिषेक शर्मा सस्ते में लौटे पवेलियन

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को चौथे ओवर में बड़ा झटका लगा है. अभिषेक शर्मा 13 गेंदों में 35 रन बनाकर लॉकी फर्ग्यूसन का शिकार बने हैं. श्रेयस अय्यर ने बहुत अच्छा कैच पकड़ा है.

SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पारी हुई शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड क्रीज पर उतरे हैं. वहीं अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं.

SRH vs PBKS Live Score: दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर

पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: प्रियांश आर्या, हरप्रीत बरार, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान.

सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट सब्स: अनिकेत वर्मा, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल.

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

SRH vs PBKS Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

SRH vs PBKS Live Score: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

पंजाब किंग्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. इसके साथ ही दोनों ही टीमों ने अपनी-अपनी प्लेइंग 11 में भी बड़ा बदलाव किया है.

SRH vs PBKS Live Score: वापसी के इरादे से उतरेगी पंजाब किंग्स

लगातार 6 जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम बैक टू बैक मुकाबला हार गई है. ऐसे में अब श्रेयस अय्यर की टीम मैदान पर कमबैक करने का पूरा प्रयास करेगी. जिससे वो प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ सके.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ