World Cup 2025 के फाइनल में चमकने के बाद शेफाली वर्मा को मिली कप्तानी, इस टूर्नामेंट में मचाएंगी धमाल

Senior Women Inter Zonal T20 Trophy: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 को अपने नाम कर लिया. इस टूर्नामेंट को जीतने के बाद अब बीसीसीआई एक और महिला क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहा है. सीनियर महिला इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी के लिए अब बीसीसीआई ने टीम का ऐलान कर दिया है. जहां पर शेफाली वर्मा को कप्तानी मिली है.

Shafali Verma

Shafali Verma

Senior Women Inter Zonal T20 Trophy: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने धमाकेदार प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम आज के टाइम विश्व चैंपियन बन गई हैं. शेफाली वर्मा को आज उस अच्छे प्रदर्शन का फल मिला है. बीसीसीआई ने सीनियर महिला इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी में नॉर्थ जोन की कप्तानी शेफाली को सौंपी है. बोर्ड अब शेफाली को भविष्य के लिए तैयार करना चाहती है. 

विज्ञापन

शेफाली वर्मा को मिली कप्तानी 

सीनियर महिला इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी की शुरुआत 4 नवंबर को हुई है. इसका फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को खेला जाएगा. ये टूर्नामेंट नागालैंड में खेला जाएगा. जहां पर सभी 6 जोन की टीमों का ऐलान हो गया है. महिला वर्ल्ड कप में खेलने वाली ज्यादातर खिलाड़ियों को इस टूर्नामेंट से आराम दिया गया है. हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी सुपरस्टार खिलाड़ी लंबे समय से खेलती हुई नजर आ रही है. जिसके कारण ही बोर्ड उन्हें अगली बड़ी सीरीज से पहले आराम देना चाहती है. 

विज्ञापन

यहां पर देखें सभी जोन की टीमें 

सेंट्रल जोन: नुजहत परवीन (C & WK), निकिता सिंह (VC), सिमरन दिलबहादुर, नेहा बडवाइक, अनुष्का शर्मा, वैष्णवी शर्मा, शुचि उपाध्याय, अनन्या दुबे, मोना मेश्राम, सुमन मीना, दिशा कासट, संपदा दीक्षित, अंजलि सिंह, अमीषा बहुखंडी, नंदनी कश्यप (WK).

ईस्ट जोन: मीता पॉल (C), अश्विनी कुमारी (VC), प्रियंका लूथरा, धारा गुर्जर, तनुश्री सरकार, रश्मि गुड़िया (WK), जिंतिमनी कलिता, रश्मि डे, तन्मयी बेहरा, सुश्री दिव्यदर्शिनी, टिटस साहू, साइका इशाक, आरती कुमारी, ममता पासवान, प्रियंका अचार्जी.

विज्ञापन

नॉर्थ ईस्ट जोन: देबस्मिता दत्ता (C), नबाम यापू (VC), किरणबाला हाओरुंगबाम, लालरिनफेली पौटू, रितिशिया नोंगबेट, नजमीन खातून (WK), समयिता प्रधान, प्रियंका कुर्मी, विपेनी, नंदिका कुमारी, नबाम अभि, प्रणिता छेत्री, सोलिना जाबा, प्रिमुला छेत्री, रंजीता कोइजाम.

नॉर्थ जोन: शेफाली वर्मा (C), श्वेता सेहरावत (VC), दीया यादव, आयुषी सोनी, तानिया भाटिया (WK), SM सिंह , भारती रावल, बवनदीप कौर , मन्नत कश्यप (PCA), अमनदीप कौर, कोमलप्रीत कौर, अनन्या शर्मा, सोनी यादव, नज़मा, नंदिनी.

विज्ञापन

वेस्ट जोन: अनुजा पाटिल (C), सायाली सतघरे (VC), पूनम खेमनार, धरणी थप्पेटला, तेजल हसबनीस, साइमा ठाकोर , हुमैरा काज़ी, इरा जाधव, किरण नवगिरे, अमृता जोसेफ, केशा पटेल, अर्शिया धारीवाल, उमेश्वरी जेठवा (WK), सिमरन पटेल, इशिता खले.

विज्ञापन

साउथ जोन: निकी प्रसाद (C), सब्बीनेनी मेघना (VC), कमलिनी जी (WK), वृंदा दिनेश, युवाश्री के, आशा सोभना, चल्लुरु प्रथ्युषा, प्रणवी चंद्रा, सहाना पवार, सायाली अनिल लोंकर, मदिवाला ममता, सजना सजीवन, मोनिका पटेल, शबनम शकील, अनुषा सुंदरेशन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ