16 तारीख को पाकिस्तान से होगा सामना, राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया का पूरा शेड्यूल आया सामने 

Rising Stars Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की ट्रॉफी अभी तक टीम इंडिया को मिली नहीं है, लेकिन एसीसी ने एक और टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 को एसीसी दोहा कतर में आयोजित कर रही है. ये टूर्नामेंट 14 नवंबर से 23 नवंबर के बीच खेला जाएगा. इस टूर्नामेंट में भी इंडिया की टीम का सामना पाकिस्तान से होना है. जिसका शेड्यूल आ गया है. 

India A

India A

Rising Stars Asia Cup 2025: एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने अभी तक टीम इंडिया को एशिया कप 2025 की विनर ट्रॉफी नहीं दी है, लेकिन नए टूर्नामेंट की तैयारी शुरू कर दी है. दोहा कतर में एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का आयोजन कर रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी. वहीं फाइनल मुकाबला 23 नवंबर को खेला जाएगा. इसके लिए बीसीसीआई ने इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम लीग स्टेज में 3 मैच खेलने वाली है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी और जितेश शर्मा आएंगे नजर 

टीम इंडिया पाकिस्तान ए के खिलाफ मुकाबला 16 नवंबर को खेलने वाली है. उससे पहले 14 नवंबर को टीम इंडिया यूएई के खिलाफ खेलेगी. लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला भारत 18 नवंबर को ओमान के खिलाफ खेलेगा. बीसीसीआई ने अपनी जूनियर टीम की कप्तानी जितेश शर्मा को सौंपी है. जितेश मौजूदा समय में टीम इंडिया के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में खेल रहे हैं. हालांकि सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हुई हैं. पाकिस्तान के खिलाफ वैभव बड़ा स्कोर करके खुद का साबित करना चाहेंगे. 

विज्ञापन

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A की टीम

प्रियांश आर्या, वैभव सूर्यवंशी, नेहाल वढेरा, नमन धीर (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, जितेश शर्मा (कप्तान) (विकेटकीपर), रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजपनीत सिंह, विजय कुमार वैशाख, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा. 

स्टैंड-बाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बरार, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद.

विज्ञापन

यहां पर देखें इंडिया ए टीम का शेड्यूल

विज्ञापन
दिन तारीखप्रतिद्वंद्वीमैच
शुक्रवार14 नवंबरयूएईग्रुप बी लीग मैच
रविवार16 नवंबरपाकिस्तान एग्रुप बी लीग मैच
मंगलवार18 नवंबरओमानग्रुप बी लीग मैच
शुक्रवार21 नवंबर—सेमीफाइनल – 1
शुक्रवार21 नवंबर—सेमीफाइनल – 2
रविवार23 नवंबर—फाइनल

ये भी पढ़ें: ना लेगा कोई पंगा, कर देंगे हम दंगा… World Cup जीतने के बाद टीम इंडिया ने लगाई दहाड़, खास VIDEO आया सामने

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ