Tilak Varma Missed Out on Century: दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. पहले गेंदबाजों ने खूब रन लुटाए और फिर बल्लेबाज उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे. हालांकि, कप्तान तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता. वह एक खास शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन सिर्फ एक रन से चूक गए. भारतीय T20I उपकप्तान दलीप ट्रॉफी फाइनल में 99 रन पर आउट हो गए और अब साउथ जोन के लिए मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं.
तिलक वर्मा शतक से चूके
ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन बना डाले. जवाब में साउथ जोन को भी बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत थी. हालांकि, साउथ जोन के बल्लेबाजों ने निराश किया और देवदत्त पडिक्कल एवं तिलक वर्मा को छोड़कर कोई भी अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. पडिक्कल के आउट होने के बाद तिलक एक छोर से टिके रहे.
साउथ जोन टीम 9 विकेट गंवा चुकी थी और तिलक वर्मा क्रीज पर एमडी निधीश के साथ थे. तिलक को अपने शतक के लिए सिर्फ एक रन की जरूरत थी. 108वां ओवर मोहम्मद कौनैन कुरैशी डालने आए. 99 रन पर बल्लेबाजी कर रहे तिलक ने दो गेंद डॉट खेल ली और उन पर ओवर खत्म होने से पहले स्ट्राइक रोटेट करने दबाव आ गया. इसी वजह से उन्होंने कुरैशी की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हुए. गेंद सीधा कौनैन के हाथ में गई और तिलक ने अपना विकेट गंवा दिया. 211 गेंदों में तिलक की 99 रन की पारी का अंत हो गया, जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाए थे.
ये भी पढ़ें:- CPL 2026 में छाए पाकिस्तानी क्रिकेटर शादब खान, गेंद-बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर टीम को दिलाया नंबर 1 का ताज
मुश्किल में साउथ जोन
साउथ जोन टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई. ईस्ट जोन ने पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर बना दिया था कि दबाव के कारण साउथ जोन के बल्लेबाज बड़ी पारी खेल ही नहीं पाए. तिलक वर्मा के 99 रन और देवदत्त पडिक्कल के 62 रन के अलावा किसी भी बल्लेबाज ने 50 रन का आंकड़ा पार नहीं किया.
ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी ने 2 विकेट, मुकेश कुमार ने 3 विकेट, मोहम्मद कौनैन कुरैशी ने 2 विकेट और शिखर मोहन ने 2 विकेट झटके. ईस्ट जोन के पास 372 रनों की बढ़त है और साउथ जोन के लिए यहां से मैच में वापसी करना बेहद मुश्किल है. ऐसा लग रहा है कि ट्रॉफी अब तिलक वर्मा की कप्तानी वाली साउथ जोन से दूर जा रही है.
ये भी पढ़ें:- एक दिन में दो अलग-अलग देशों में मैच खेल सकती है टीम इंडिया, इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा अद्भुत संयोग
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
4 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
5 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
6 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
6 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
7 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
8 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
9 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines