Temba Bavuma Reveals Plan Against Team India: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत 14 नवंबर से होने वाली है. दोनों देशों की टेस्ट टीम काफी मजबूत है और उन्हें आमने-सामने देखना खास होगा. भारत में इस श्रृंखला का आयोजन होने वाला है. अमूमन भारतीय सरजमीं पर स्पिन का जादू चलता है और ये टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ा हथियार साबित होता है. अब साउथ अफ्रीकी कप्तान ने बताया कि वो इसी हथियार से टीम इंडिया पर वार करने और उनके बल्लेबाजों को आउट करने की कोशिश करेंगे.
टीम इंडिया के खिलाफ क्या होगी प्लानिंग?
मीडिया से बात करते हुए टेम्बा बावुमा ने बताया कि उनका स्पिन गेंदबाजी अटैक काफी मजबूत है और वो इसका पूरा फायदा उठाएंगे. उन्होंने कहा, ‘गेंदबाजी हमारी टीम की ताकत है. अब हमारे पास स्पिन के अच्छे विकल्प हैं. हमारे पास ट्रिस्टन स्टब्स भी हैं. अगर हमें एक और ऑफ स्पिनर चाहिए, तो वो आकर कुछ अलग कर सकते हैं. आपको ऐसे गेंदबाज चाहिए, जो 20 विकेट ले पाए. मुझे लगता है कि हमें हमारी क्षमता को लेकर काफी आत्मविश्वास है और अगर परस्थिति बोल रही है कि स्पिन खतरा बनेगी, तो फिर हमारे पास भी अच्छे रिसोर्स हैं.’
ये भी पढ़ें:- ये हैं दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, लिस्ट में 3 भारतीय भी शामिल, जानिए किसकी कितनी है नेटवर्थ?
साउथ अफ्रीका के पास है तगड़ा स्पिन गेंदबाजी अटैक
भारतीय पिच अमूमन स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है. टीम इंडिया के पास कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल के रूप में स्पिन के बेहतरीन विकल्प उपलब्ध हैं. दूसरी ओर साउथ अफ्रीकी टीम भी पूरी तैयारी से आई है. उनके पास भी तीन स्पिन गेंदबाजी विकल्प हैं. केशव महाराज उनके मुख्य गेंदबाज होंगे. इसके अलावा सेनुरान मुथुसामी और साइमन हार्मर भी टीम का हिस्सा हैं.
ट्रिस्टन स्टब्स भी थोड़ी ऑफ स्पिन गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं. ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा और भारतीय सरजमीं पर सही तरह से स्पिन गेंदबाजी को खेलना होगा. पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी स्पिन गेंदबाजी भारतीय टीम के लिए मुश्किल बनी थी. सभी चाहेंगे कि इस बार ऐसा नहीं हो.
ये भी पढ़ें:- WPL 2026 के लिए खिलाड़ियों की रिटेंशन लिस्ट आई सामने, फ्रेंचाइजियों ने किया चौंकाने वाला फैसला
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
21 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines