ये हैं दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटर, लिस्ट में 3 भारतीय भी शामिल, जानिए किसकी कितनी है नेटवर्थ?

Richest Women Cricketers: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के ऐतिहासिक जीत के साथ-साथ खिलाड़ियों की नेटवर्थ की भी चर्चा हो रही है. दुनिया की टॉप-5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों की लिस्ट में 3 भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है. यहां जानिए दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन हैं?

Harmanpreet Kaur and Smriti Mandhana

World’s Richest Women Cricketer: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर आईसीसी ट्रॉफी का सूखा खत्म किया. भारत की इस ऐतिहासिक जीत की चर्चे हर जगह है. वहीं, वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की कमाई लेकर भी चर्चा हो रही है. वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर पैसों पर बारिश हो रही है. ICC के साथ-साथ BCCI ने भी टीम को बंपर इनाम दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की 5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों में तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है. तो चलिए हम आपको बताते हैं दुनिया की टॉप-5 सबसे अमीर महिला क्रिकेटरों के बारे में.

इस लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एलिस पेरी का नाम है. एलिस दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलिस पैरी की नेटवर्थ 13.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 113.4 करोड़ रुपये है. दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग मौजूद हैं, जिनकी नेटवर्थ 8.5 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 71.4 करोड़ रुपये है. वहीं, तीसरे नंबर पर क्रिकेट से संन्यास ले चुकीं पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज की कुल नेटवर्थ करीब 40 से 45 करोड़ रुपये के बीच है. इसके बाद चौथे नंबर पर भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना हैं, जिनकी नेटवर्थ 4 मिलियन यूएस डॉलर यानी के 33.6 करोड़ रुपये है. जबकि भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर करीब 24.36 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ पांचवें नंबर पर मौजूद है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ