News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला 24 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अफ्रीकी टीम अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के बदौलत टूर्नामेंट की चौथी सफलता हासिल करने में कामयाब रही। बांग्लादेश के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के साथ ही अफ्रीका के अंकतालिका में आठ अंक हो गए हैं और दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। पहले स्थान पर मेजबान टीम भारत (10 अंक) काबिज है। दक्षिण अफ्रीका ने आज के मुकाबले में बांग्लादेश को 149 रन से हराया है।
लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेशी बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने बिलकुल असहाय नजर आए। महमूदुल्लाह को छोड़ दें तो बाकी के बल्लेबाज मैच के दौरान रन के लिए जूझते हुए ही नजर आए। 37 वर्षीय ऑलराउंडर ने अपनी टीम के लिए छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 111 गेंदों का सामना किया। इस बीच 100.00 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और चार छक्के निकले। महमूदुल्लाह के बाद टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर लिटन दास रहे। उन्होंने 22 रन का योगदान दिया।
यह भी पढ़ें- VIDEO: विकेट लेते ही ऋतिक रोशन बना बांग्लादेशी गेंदबाज, डांस देखकर बॉलीवुड एक्टर भी शरमा जाए
बांग्लादेश के खिलाफ अफ्रीकी गेंदबाज रंग में नजर आए। टीम के लिए जहां गेराल्ड कोएत्जी ने सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की। वहीं मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी और कगिसो रबाडा ने क्रमशः दो-दो विकेट चटकाए। इसके अलावा केशव महाराज ने एक सफलता प्राप्त की।
इससे पहले वानखेड़े में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 382 रन बनाने में कामयाब हुई थी। टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए क्विंटन डी कॉक ने 174 रन की शतकीय पारी खेली। डी कॉक के अलावा हेनरिक क्लासेन (90) और कैप्टन एडेन मार्कराम (60) ने अर्धशतक लगाए।
बांग्लादेश की तरफ से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे सफल गेंदबाज हसन महमूद रहे। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस मुकाबले में 10 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए सर्वाधिक दो सफलता प्राप्त की। उनके अलावा शाकिब अल हसन, शोरफुल इस्लाम और मेहदी हसन मेराज क्रमशः एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।