IND vs WI: भारतीय टेस्ट टीम फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है। जिसके कारण कई युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है, लेकिन नंबर 3 के लिए बल्लेबाज की तलाश जारी है। राहुल द्रविड़ के बाद इस नंबर को चेतेश्वर पुजारा ने अपने नाम कर लिया। अब द्रविड़-पुजारा की इस परंपरा को आगे ले जाने के लिए खिलाड़ी की तलाश चल रही है। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने अब उस खिलाड़ी का नाम बताया है, जो लंबे समय तक टीम इंडिया के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकता है।
सौरव गांगुली ने बताया किसे मिलना चाहिए नंबर 3 पर मौका
इंग्लैंड के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टीम इंडिया ने नंबर 3 पर साईं सुदर्शन और करुण नायर को आजमाया। दोनों ही खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया है। जिसके कारण ही अब वेस्टइंडीज के खिलाफ एक नए चेहरे की तलाश की जा रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में सौरव गांगुली ने नंबर 3 पर बोलते हुए कहा, ‘उम्र उनके पक्ष में है। मुझे अब भी विश्वास है कि उन्हें मौका मिलेगा। मुझे लगता है कि यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल , शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं। केवल नंबर 3 का स्थान थोड़ा कमजोर लग रहा था। हो सकता है कि ईश्वरन को वहां आजमाया जाए।’
घरेलू क्रिकेट के स्टार हैं अभिमन्यु ईश्वरन
घरेलू क्रिकेट में पिछले 6 से 7 सालों से अभिमन्यु ईश्वरन अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके कारण ही उन्हें इंडिया ए की कप्तानी भी सौंपी जा रही है। ईश्वरन ने इंडिया ए के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके कारण ही पिछले 3 से 4 सालों से ईश्वरन को टीम इंडिया में भी मौका मिल रहा है, लेकिन वो प्लेइंग 11 में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। ईश्वरन ने 103 फर्स्ट क्लास मैचों में 48.70 की औसत से 7841 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 31 अर्धशतक जड़े हैं। हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ अभिमन्यु के डेब्यू करने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025 से बुरी खबर आई! क्या नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला?
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
10 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
8 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
9 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
10 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
10 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
11 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines