IND vs PAK
विज्ञापन

Asia Cup 2025 से बुरी खबर आई! क्या नहीं होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? 

Asia Cup 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में 2 बार भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया था। अब एशिया कप 2025 में भी भारत-पाकिस्तान मैच पर भी खतरा मंडरा रहा है।

Asia Cup 2025: एसीसी 9 सितंबर 2025 से एशिया कप 2025 को आयोजित करेगी। इस टूर्नामेंट में 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों देशों के खराब रिश्ते के कारण भारतीय फैंस नहीं चाहते हैं कि ये महामुकाबला खेला जाए। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में 2 बार भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इंकार कर दिया था। अब एशिया कप 2025 में भी भारत-पाकिस्तान मैच पर भी खतरा मंडरा रहा है।   

क्या नहीं खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?  

जिस अंदाज में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में भारतीय खिलाड़ियों ने खेलने से मना कर दिया था। अब वैसे ही क्या एशिया कप में देखने को मिलेगा। पूर्व भारतीय सुपरस्टार हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘उन्हें समझना होगा कि क्या जरूरी है और क्या नहीं। यह बहुत आसान है। मेरे लिए, वो सैनिक जो सीमा पर खड़ा है, जिसका परिवार अक्सर उससे मिल नहीं पाता, जो कभी-कभी अपनी जान दे देता है और कभी घर नहीं लौटता, उसका बलिदान हम सबके लिए बहुत बड़ा है। उसके सामने, यह बहुत छोटी बात है कि हम एक क्रिकेट मैच खेलना नहीं छोड़ सकते। यह बहुत छोटी बात है।’ मैच के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो….

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ