नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है. ब्लू टीम को यहां क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शिरकत करनी है. भारतीय टीम मेजबान टीम के साथ पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इसके पश्चात् वनडे सीरीज का आगाज होगा। इन दोनों फॉर्मेट के बाद दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान भी हो चुका है, लेकिन इस स्क्वॉड से अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा का नाम गायब है. जिसके बाद से लोग इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य पर लगातार चर्चा कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- विराट कोहली का बिखेरा स्टंप, फिर दी चेतावनी, पाक पेसर ने 3 बार किया आउट
कुछ लोगों का मानना है कि इन दोनों खिलाड़ियों को टीम में जगह मिलनी चाहिए थी. वहीं कुछ दिग्गजों का सुझाव का है कि चयनकर्ताओं का यह फैसला सही है और ब्लू टीम को अब भविष्य के खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए।
इसी कड़ी में देश के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी अपना विचार साझा किया है. एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या रहाणे और पुजारा को अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिलनी चाहिए थी?’ इसपर उन्होंने बहुत खूबसूरत तरीके से जवाब दिया।
पूर्व कप्तान ने कहा, ‘कुछ समय बाद आपको नए प्रतिभा की जरूरत पड़ती है. मौजूदा समय में टीम में काफी प्रतिभावान खिलाड़ी मौजूद हैं. टीम को अब आगे बढ़ने की जरूरत है. पुजारा और रहाणे ने देश के लिए काफी क्रिकेट खेले हैं. इस दौरान कई मैच भी जिताए हैं, लेकिन मौजूदा समय अब उनके लिए नहीं है. यह सभी के साथ होता है. मैं उन्हें धन्यवाद देना चाहूंगा, जो उन्होंने देश के लिए किया है.’
दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) और प्रसिद्ध कृष्णा.
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
4 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
4 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
4 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
5 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
6 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
7 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
7 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
7 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines