हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सौरव गांगुली का मोबाइल हुआ चोरी, दादा को इस बात का है सबसे ज्यादा डर

Sourav Ganguly Mobile Phone Lost: सौरव गांगुली का उनके घर से मोबाइल चोरी होने की जानकारी सामने आई है। इसमें उनकी कई निजी जानकारियां भी थीं।

विज्ञापन
Sourav Ganguly Mobile Phone Lost Kolkata House Personal Information (Image- X)

Sourav Ganguly Mobile Phone Lost: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दादा के कोलकाता के बेहाला स्थित घर से उनका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। वैसे तो दादा के लिए फोन चोरी होना कोई बहुत बड़ा नुकसान नहीं है लेकिन यह उनका पर्सनल फोन था और इसमें कई ऐसी निजी जानकारी थीं जिसके लीक होने का दादा को डर सता रहा है। दादा की एसिस्टेंट तानिया भट्टाचार्य ने इस बात की जानकारी मीडिया को दी है कि गांगुली का यह निजी नंबर था जिससे वह कई सारे पेमेंट भी करते थे।

दादा को किस बात का है डर

बांग्ला मीडिया के मुताबिक दादा की एसिस्टेंट ने बताया कि उनके बेहाला स्थित घर में पेंटिंग का काम चल रहा है। उसी बीच दादा के घर में पेंटर के काम की देखभाल करने गए थे। उनके कमरे से मोबाइल फोन चोरी होने की जानकारी तानिया ने दी है। उन्होंने बताया कि यह चोरी पहले हुई थी जिसकी शिकायत 9 फरवरी को स्थानीय थाने में दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि चिंता इस बात की है कि दादा के इसी मोबाइल का फोन नंबर बैंक से भी जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: टीम इंडिया से लगातार नजरअंदाज हो रहा धाकड़ खिलाड़ी, सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द

विज्ञापन

तानिया ने यह भी बताया कि दादा का यही नंबर बैंक से जुड़ा था तो सभी यूपाई पेमेंट भी इससे होते थे। ऐसे में अगर दादा की कोई निजी जानकारी लीक हुई तो बड़ा मुश्किल हो जाएगी। इसलिए दादा और हम चिंतित हैं। जबकि पुलिस दादा के कमरे की जांच करेगी, वहां एक सीसीटीवी कैमरा भी लगा है जिसके फुटेज चेक किए जाएंगे। यह पता लगाया जाएगा कि घर पर पेंटिंग का कार्य कर रहे किसी वर्कर का इसमें हाथ है या नहीं।

सोशल मीडिया पर उड़ी अफवाह

सोशल मीडिया पर ऐसी अफवाह भी फैल गईं कि विराट कोहली का एक्स पर फैनपेज चलाने वाले व्यक्ति ने उनका मोबाइल फोन चोरी किया है। इसमें लिखा गया कि कोहली के फैन ने इसलिए फोन चुराया क्योंकि खबरों के मुताबिक गांगुली ने अपने बीसीसीआई अध्यक्ष के कार्यकाल में कोहली को कॉल करके कप्तानी से हटाया था। हालांकि अभी इस पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर ऐसा एक पोस्ट वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: राजकोट टेस्ट में सरफराज खान से पहले इस खिलाड़ी का होगा डेब्यू! टीम इंडिया के लिए बढ़ा सिरदर्द

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola