हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

[T20 Blast] Somerset vs Glamorgan Live Streaming: समरसेट बनाम ग्लेमोर्गन के बीच होगी धमाकेदार भिड़ंत, जानें कब और कहां देखें लाइव

[T20 Blast] Somerset vs Glamorgan Live Streaming: इंग्लैंड का घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में आज एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा. इस मैच पर हर किसी की नजरें बनी रहेंगी. आइए आपको भी बताते हैं कि साउथ ग्रुप का ये मुकाबला लाइव कैसे देखा जाएगा.

विज्ञापन

Somerset vs Glamorgan, T20 Blast Live Streaming: इंग्लैंड का घरेलू टी20 टूर्नामेंट टी20 ब्लास्ट में हर दिन एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखे जा रहे हैं. टूर्नामेंट में 36 मुकाबले खेले जा चुके हैं और आज 37वां मैच खेला जाएगा. ये मैच समरसेट और ग्लेमोर्गन के बीच खेला जाएगा. ये दोनों टीमें टूर्नामेंट के सेंट्रल और वेस्ट ग्रुप का हिस्सा है. समरसेट की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं जिसमें से 2 मैचों में जीत दर्ज की है. दूसरे तरफ ग्लेमोर्गन की टीम ने अब तक टूर्नामेंट में केवल 1 ही मैच में जीत हासिल की है. फैंस की नजरें अब इस मैच के ऊपर बनी हुई हैं. आइए आपको भी बताते हैं कि साउथ ग्रुप का ये मुकाबला लाइव कैसे देखा जाएगा.  

समरसेट (Somerset) और ग्लेमोर्गन (Glamorgan) मैच कब खेला जाएगा?

समरसेट और ग्लेमोर्गन के बीच का ये मुकाबला 04 जून को खेला जाएगा. भारतीय समय के अनुसार रात 11 बजकर 30 मिनट पर मुकाबले की शुरुआत होगी.

समरसेट (Somerset) और ग्लेमोर्गन (Glamorgan) मैच कहां खेला जाएगा?

समरसेट और ग्लेमोर्गन के बीच का ये अहम मुकाबला कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड, टाउंटन के मैदान पर खेला जाएगा. 

विज्ञापन

समरसेट (Somerset) और ग्लेमोर्गन (Glamorgan) मैच की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत में टी20 ब्लास्ट लीग के सभी मैचों का लाइव प्रसारण सोनी नेटवर्क के हाथों में है. पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, अफगानिस्तान, भूटान, म्यांमार और मालदीव के प्रशंसक भी सोनी स्पोर्ट्स पर टूर्नामेंट देख सकेंगे. ओटीटी पर मैच को लाइव देखने के लिए सोनी लिव ऐप पर जाना होगा. ऐसे में समरसेट और ग्लेमोर्गन के बीच का ये मैच भी सोनी स्पोर्ट्स पर लाइव टेलीकास्ट होगा.

समरसेट (Somerset) और ग्लेमोर्गन (Glamorgan) दोनों टीमों का फुल स्क्वाड

ग्लेमोर्गन टीम: किरण कार्लसन (कप्तान), आसा ट्राइब, बेन केलावे, हेनरी हर्ले, सीन डिक्सन, क्रिस कुक (विकेटकीपर), डैनियल डौथवेट, जेम्स नीशम, नाथन मैकएंड्रू, मेसन क्रेन, नेड लियोनार्ड, एंडी गोर्विन, टिम वान डेर गुगटेन

विज्ञापन

समरसेट टीम: टॉम बैंटन (विकेटकीपर), जोशुआ थॉमस, थॉमस रेव, टॉम एबेल, लुईस गोल्ड्सवर्थी, डेनियल सैम्स, लुईस ग्रेगरी (कप्तान), क्रेग ओवरटन, जोशुआ शॉ, मिगेल प्रिटोरियस, जेक बॉल, जॉर्डन हरमन, अल्फी ओगबोर्न, आर्ची वॉन

ये भी पढ़िए- ट्राई सीरीज के लिए BCCI बदलेगी टीम इंडिया का स्क्वाड! RCB कप्तान को मिल सकता है बड़ा मौका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola