WPL 2026: स्नेह राणा की अजीबोगरीब नो-बॉल पर हरमनप्रीत कौर का क्विक रिएक्शन, देखें MI vs DC मैच का दिलचस्प वीडियो

Sneh Rana No-Ball Vital Video: दिल्ली कैपिटल्स की स्नेह राणा ने मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर को ऐसी अजीब सी नो-बॉल फेंकी जो मैच के दौरान चर्चा का विषय बन गई. इस गेंद पर एमआई कैप्टन का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Sneh Rana No Ball

Sneh Rana’s Bizarre No-Ball: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वुमेंस प्रीमियर लीग 2026 के तीसरे मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाज स्नेह राणा एक अजीब घटना के केंद्र में थीं. ये वाक्या 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ. जिसने मैच देख रहे हर क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींचा.

विज्ञापन

हाथ से छूटी गेंद

दरअसल शॉर्ट डिलीवरी फेंकने की कोशिश में स्नेह राणा की गेंद पर पकड़ पूरी तरह से छूट गई और गेंद उनके हाथ से फिसल गई. गेंद बल्लेबाज से काफी पहले पिच हुई, तीन बार उछली और धीरे-धीरे लेग साइड की ओर लुढ़क गई. एक पल के लिए समझ नहीं आया कि आखिर ये क्या हुआ.

विज्ञापन

नो-बॉल पर हरमन का क्विक रिएक्शन

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर के क्विक से ये मोमेंट और भी दिलचस्प हो गया. वो आसानी से गेंद को कहीं भी मार सकती थीं, क्योंकि उनके पास मौके का फायदा उठाने के लिए काफी जगह और समय था, लेकिन उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश करने के बजाय अपनी क्रीज में ही रहना चुना. दिल्ली कैपिटल्स की विकेटकीपर-बल्लेबाज लिजेल ली ने आराम से गेंद पकड़ ली, और अंपायर ने तुरंत नो-बॉल करार दिया और मेजबान टीम को फ्री हिट मिला.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की जीत

हालांकि, फ्री हिट से DC को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि MI को सिर्फ एक रन मिला. खेल का यह अजीब हिस्सा जल्दी ही ऑनलाइन चर्चा में आ गया और पहले ही मैच के सबसे यादगार हाइलाइट्स में से एक बन गया है. राणा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, क्योंकि ऑफ-स्पिनर कोई विकेट नहीं ले पाईं और अपने 3 ओवरों में 10.70 की इकॉनमी रेट से 32 रन दिए. मुंबई इंडियंस ने आखिरकार मैच 50 रनों से जीत लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ