WPL 2026: RCB का विजय रथ रोकने में क्यों नाकाम रही गुजरात जायंट्स? स्मृति मंधाना ने खोल दिए राज़

Smriti Mandhana On RCB’s Victory Against Gujarat Giants: नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आरसीबी ने गुजरात को 32 रनों से मात दी और वुमेंस प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज की. मैच के बाद बैंगलोर की कप्तान स्मृति मंधाना ने इस कामयाबी की सबसे बड़ी वजह बताई है.

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana On RCB’s Third Consecutive Victory In WPL 2026: बैंगलोर टीम को विजय रथ रोकने में एश्ले गार्डनर की आर्मी नाकाम रही. मैच के बाद आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि WPL 2026 के 9वें मैच में गुजरात जायंट्स के खिलाफ उनकी टीम ने एक यूनिट के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया और लगातार तीसरी जीत दर्ज की.

विज्ञापन

‘सभी ने बेहतरीन परफॉर्मेंस दी’

मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में स्मृति मंधाना ने कहा, ‘ये अच्छा था. मेरा मतलब है, सभी लड़कियों ने अच्छा खेला और राधा और ऋचा के बीच की पार्टनरशिप देखना वाकई खास था. और फिर, हां, आखिर में आकर उन ओवरों में, अहम ओवरों में गेंदबाजी करना और अहम विकेट लेना. कुल मिलाकर, पूरी टीम ने आज बहुत अच्छा प्रदर्शन किया.’

विज्ञापन

बैंगलोर को लगे शुरुआती झटके

पहले बल्लेबाजी करते हुए, RCB को मैच की शुरुआत में संघर्ष करना पड़ा. एक वक्त वो 5.3 ओवर में 43/4 पर थे. हालांकि, वहां से ऋचा घोष और राधा यादव ने पारी को संभालने और RCB को एक कॉम्पिटिटिव स्कोर तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ली. उन्होंने 66 गेंदों में 105 रनों की पार्टनरशिप की, जो आरसीबी को 182/7 तक पहुंचाने में अहम थी.

विज्ञापन

आरसीबी की बेहतरीन गेंदबाजी

जवाब में आरसीबी के गेंदबाजों ने शानदार काम किया और रेगुलर इंटरवल पर विकेट लिए. भारती फुलमाली के 39 रनों को छोड़कर, गुजरात जायंट्स की कोई भी बैटर ज्यादा देर तक टिक नहीं पाईं और वो 19वें ओवर में 150 रन पर ऑल आउट हो गए. श्रेयंका पाटिल ने 5 विकेट लिए, जबकि लॉरेन बेल ने 3 विकेट लिए.

विज्ञापन

182 रन डिफेंड करने का भरोसा

मंधाना ने कहा कि उन्हें अपने गेंदबाजों पर 182 रन बचाने का भरोसा था. उन्होंने बताया,’लेकिन हमारी गेंदबाजी के साथ, जिस तरह से हमने पहले दो मैचों में गेंदबाजी की है और मेरा मतलब है कि हमारे पास जो वेरायटी है, हमारे पास 2 बेहतरीन लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, एक अच्छी स्पिनर और साथ ही तेज गेंदबाजी के ऑप्शंस भी हैं. हमारे पास बेल, आरू और नादिन हैं. तो मेरा मतलब है, जब आपके पास इस तरह की वेरायटी होती है और हर कोई दबाव में अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. तो, तो निश्चित तौर पर मेरा मतलब है, हमें वो कॉन्फिडेंस था.’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ