Smriti Mandhana and Palash Muchhal: भारतीय टीम की सुपरस्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना की शादी टल गई थी. जिसके बाद से ही उनके मंगेतर पलाश मुच्छल पर कई बड़े आरोप लग रहे है. हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, ये कहना मुश्किल है. इन आरोपों के कारण ही सोशल मीडिया पर पलाश को बहुत ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है. इन खबरों के बीच पलाश पहली बार सामने आए हैं. जिसका वीडियो सामने आने के बाद ट्रोलिंग फिर से शुरू हो गया है.
पलाश मुच्छल हो रहे हैं जमकर ट्रोल
शादी पोस्टपोन होने के बार खबर आई थी कि पलाश मुच्छल की भी तबीयत ठीक नहीं है. जिसके कारण ही उन्हें भी हॉस्पिटल में एडमिट करना पड़ा था. अब पलाश पूरी तरह से फिट हो गए हैं. जिसके कारण वो अपने परिवार के साथ एयरपोर्ट पर नजर आए. वायरल हो रहे वीडियो में पलाश ब्लैक कपड़े पहने हुए नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट में मुच्छल को फैंस बहुत ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं. शादी पोस्टपोन होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लड़कियों ने पलाश पर आरोप लगाए थे. जिसके कारण ही उनका नाम भी एक कोरियोग्राफर से साथ जोड़ा जा रहा था. हालांकि इस बारे में पलाश की ओर से कोई भी सफाई नहीं पेश की गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: टीम इंडिया के वनडे ड्रेसिंग रूम का माहौल है खराब! जीत के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
स्मृति मंधाना ने पोस्ट कर दिया है डिलीट
जहां पर पलाश मुच्छल पहली बार पब्लिक में नजर आ गए हैं, लेकिन स्मृति अभी तक इस विवाद के बाद नजर नहीं आई है. सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी पोस्ट डिलीट करने के बाद उन्होंने केबीसी में भी जाने से मना कर दिया था. हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नजर वाला इमोजी लगाया है. स्मृति के पिता भी अब ठीक होकर घर वापस लौट आए हैं. हालांकि उसके बाद भी दोनों परिवारों ने भी नई शादी की डेट नहीं बताई है. विवाद को लेकर भी कोई सफाई दोनों ही परिवारों ने नहीं दी है.
ये भी पढ़ें: IND vs SA: तूफानी शतक के बाद विराट कोहली के भाई-बहन ने तोड़ी चुप्पी, इशारों-इशारों में साध दिया निशाना
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines