Indian Women Cricket Team: बीसीसीआई ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ एक मीटिंग की है. जिसमें टीम से जुड़े कुछ अहम फैसले हुए हैं. इस मीटिंग के बाद ही 37 वर्षीय हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला कप्तान कौन होगा? इसका भी हिंट अब बीसीसीआई ने दे दिया है. सुपरस्टार बल्लेबाज और मौजूदा उपकप्तान स्मृति मंधाना टीम इंडिया की अगली कप्तान बन सकती हैं.
स्मृति मंधाना बन सकती हैं अगली कप्तान
दिग्गज हरमनप्रीत कौर ने अब कप्तानी छोड़ दी है. लंबे समय से हरमनप्रीत कौर तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तान थी. गुवाहाटी में बीसीसीआई की महिला क्रिकेट को लेकर एक रिव्यू मीटिंग थी. जिसमें बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया के अलावा हरमनप्रीत कौर, मौजूदा हेड कोच अमूल मजूमदार और सुपरस्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना मौजूद थी. इस मीटिंग के बाद ही हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है.
इसी के साथ लगभग साफ हो गया है कि बीसीसीआई स्मृति मंधाना को महिला टीम की अगली कप्तान बन सकती है. मंधाना लंबे समय से महिला टीम की उपकप्तान के तौर पर खेल रही है. इसके अलावा कुछ मौकों पर उन्होंने अपनी लीडरशिप भी दिखाई है. इस मीटिंग में उनका होना ही बीसीसीआई की तरफ से साफ संकेत माना जा रहा है. हेड कोच अमोल मजूमदार भी बदलाव चाहते थे. जिससे भविष्य की टीम भी तैयार किया जा सके. ये जिम्मेदारी अब बीसीसीआई ने उठाई है.
शानदार रहा है बतौर कप्तान मंधाना का रिकॉर्ड
बतौर कप्तान स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड भी बेहद शानदार है. उन्होंने आरसीबी की टीम को 2 बार चैंपियन बनाया है. इसी के बाद से फैंस भी उन्हें कप्तान बनाए जाने की मांग करने लगे थे. मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर की भी मैदान पर कई बार मदद की थी. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रिश्ते भी बहुत अच्छे हैं. ऐसे में स्मृति मंधाना की कप्तानी में भी हरमनप्रीत कौर उनकी मदद करती हुई नजर आ सकती है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर होंगे प्लेइंग 11 से बाहर? अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन कर सकते हैं पहले T20I में ओपनिंग
मंधाना मौजूदा समय में महिला क्रिकेट की सबसे बड़ी बल्लेबाज हैं. भारतीय क्रिकेट को बड़ा बनाने में मंधाना का बड़ा अहम रोल रहा है. हालांकि हरमनप्रीत कौर से कप्तान के तौर पर आगे निकलना मंधाना के लिए आसान नहीं होने वाला है. हरमनप्रीत कौर ने 4 एशिया कप, आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 2 एशियन गेम्स गोल्ड बतौर कप्तान जीता है. मंधाना को पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप भी टीम इंडिया को जिताना होगा. जिससे वो हरमनप्रीत कौर से भी बतौर कप्तान निकल सके.
ये भी पढ़ें: एक ओवर में 6 छक्के लगाना है वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा सपना, खास VIDEO में खोले दिल के राज
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
37 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
51 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines