हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Smriti Mandhana Marriage: क्या रोहित-विराट होंगे स्मृति मंधाना की शादी में शामिल? वर्ल्ड कप विनिंग टीम भी आएगी नजर 

Smriti Mandhana Marriage: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को वर्ल्ड कप जिताने वाली स्मृति मंधाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. वो बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ 7 फेरे लेने वाली हैं. फिलहाल शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं. ऐसे समय में फैंस जानना चाहते हैं कि क्या उनकी शादी में भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली भी शामिल होंगे. 

विज्ञापन
Smriti Mandhana Marriage

Smriti Mandhana Marriage: टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के बाद अब सुपरस्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना शादी करने वाली है. 23 नवंबर को मंधाना बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक पलाश मुच्छल के साथ स्मृति 7 फेरे लेने वाली हैं. मौजूदा समय में उनकी शादी को लेकर बहुत ज्यादा चर्चा चल रही है. सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के भी उनकी शादी में शामिल होने की बात चल रही हैं. हरमनप्रीत कौर ने तो बयान भी दे दिया है. 

स्मृति मंधाना की शादी में शामिल होंगे रो-को? 

टीम इंडिया की सुपरस्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी में हरमनप्रीत कौर के साथ पूरी महिला टीम शामिल होने वाली है. जिसके बारे में क्रिकेट नेक्स्ट को दिए इंटरव्यू में हरमनप्रीत ने कहा, ‘हम सब एक-दूसरे के साथ को बहुत मिस करते हैं. जैसे ही कोई टूर्नामेंट खत्म होता है, हम सोचते हैं कि अगली बार कब मिलेंगे. स्मृति की शादी हमारे लिए एक शानदार मौका होगी जहां पूरी टीम फिर से साथ दिखेगी.’ इसके अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ बॉलीवुड के कई सितारों भी शामिल होने की चर्चा चल रही है. 

ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन से पहले रणजी ट्रॉफी में 22 साल के गेंदबाज का कहर, पारी में 8 चटकाकर अकेले पलट दिया मैच

विज्ञापन

गेस्ट लिस्ट के बारे में जानने के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND A vs PAK A: पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद किससे भिड़ेगी टीम इंडिया? जानें कब और कहां होगा मैच

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola