SL vs PAK 2nd Test: श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी पाकिस्तान, देखें मैच प्रीव्यू और संभावित प्लेइंग 11
Edited By Siddharth Sharma

Edited By Siddharth Sharma

PAK vs SL 2nd Test: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 जुलाई 2023 से खेला जाने वाला है। मैच का आयोजन कोलंबो स्थित सिन्हाले स्पोर्ट्स क्लब में किया जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा। इसे भारत में घर बैठे आसानी से देखा जा सकता है।
दोनों की बीच खेले गए पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था। जिसके चलते टीम को जीत हासिल हुई थी। ऐसे में मेजबान टीम इसमें जीत दर्ज कर वापसी करना चाहेगी। अगर पाकिस्तान ये मैच जीत जाती है तो सीरीज को 2-0 से जीत जाएगी और वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर भी आ सकते हैं।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच अब तक कुल 58 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें से 22 में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की है और 17 मैच श्रीलंका ने जीते हैं। इनके अलावा 19 टेस्ट ड्रा रहे हैं।श्रीलंका की सरजमीं पर पाकिस्तान ने अब तक 25 टेस्ट मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्हें 9 में जीत मिली है, जबकि 9 में टीम को हार का समाना करना पड़ा है।पिछले साल खेली गई सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।
कोलंबो में सिंहली स्पोर्ट्स क्लब की पिच स्पिनरों के लिए अनुकूल होने की उम्मीद है, जिससे यह बल्लेबाजों के लिए एक चुनौतीपूर्ण सतह बन जाएगी। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, इसके खराब होने की संभावना है, जिससे अधिक मोड़ और असमान उछाल मिलेगा।
श्रीलंका – दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, दिलशान मदुशंका और विश्वा फर्नांडो।
पाकिस्तान – अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), शान मसूद, मोहम्मद नवाज, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), हसन अली, अबरार अहमद, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी और आमिर जमाल।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज को टीवी पर सोनी नेटवर्क पर देखा जा सकता है।
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही सीरीज को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देखा जा सकता है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: