SL vs NZ Chinnaswamy Pitch Report: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका के बीच आज आईसीसी विश्व कप 2023 का 41वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। अगर न्यूजीलैंड यह मुकाबला जीतता है, तो वह विश्व कप सेमीफाइनल में आसानी से क्वालीफाई कर सकता है। दूसरी ओर अगर श्रीलंका यह मुकाबला जीतता है, तो वह 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर सकता है। ऐसे में दोनों ही टीमों के लिए आज के मुकाबले में जीत काफी अहम है।
मौसम विभाग ने बढ़ाई चिंता
न्यूजीलैंड इस वक्त आईसीसी विश्व कप 2023 के प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। ऐसे में आज अगर कीवी टीम को जीत मिलती है, तो उसकी क्वालीफाई करने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाएगी। हालांकि न्यूजीलैंड का क्वालिफिकेशन पाकिस्तान की जीत पर भी निर्भर करने वाला है। दूसरी ओर मौसम विभाग ने कीवी टीम की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो 50 फीसद चांस है कि बारिश आज मैच में दखल डाल सकती है। अगर ऐसा होता है, तो इससे न्यूजीलैंड को भारी झटका लगने वाला है। इस परिस्थिति में पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल में पहुंचना आसान हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Australia क्रिकेट टीम को बड़ा झटका, कप्तान ने अचानक किया संन्यास का ऐलान
चिन्नास्वामी स्टेडियम पिच रिपोर्ट
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज छक्के-चौके की बरसात होने वाली है। यह बैटिंग पिच है और मैदान भी छोटा है। ऐसे में इस मैदान पर 350 रनों का लक्ष्य भी आसान लक्ष्य माना जाता है। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 304 रन का है। इस मैदान पर कप्तान की पसंद पहले गेंदबाजी करने की होती है। इस मैदान पर 60 फीसदी मैच चेज करते हुए जीता गया है। ऐसे में आज टॉस भी अहम भूमिका निभा सकता है।
संबंधित खबरें
T20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
14 mins agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
17 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
46 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
53 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
1 hr agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
2 hrs agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines