हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SL vs NED: 'गेंद है या कैरम बॉल'...हसरंगा की गुगली पर चित हुए 2 बल्लेबाज, एक तो हिल तक नहीं पाया, देखें VIDEO

विज्ञापन
SL vs NED Hasaranga took 2 wickets for Netherlands

SL vs NED: टी 20 वर्ल्ड कप खेल रही श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ 3 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाने में अमह भूमिका निभाई। अपने स्पेल के दौरान उनकी घूमती गेंदें देखते ही बनती थीं।

अभी पढ़ें – Syed Mushtaq Ali Trophy: टीम इंडिया के ओपनर का तूफान, 5 चौके-7 छक्के ठोक कूट डाला ताबड़तोड़ शतक

बॉल को दोनों तरफ घुमाने की कला रखने वाले इस गेंदबाज ने नीदरलैंड के 2 बल्लेबाजों को बोल्ड किया। वह गुगली पर गच्चा खा गए और गेंद ने स्टंप को उड़ा दिया।

विज्ञापन

दरअसल, टी 20 वर्ल्ड कप 2022 का रोमांच जारी है। क्वालिफायर में पहला मुकाबला हारने के बाद श्रीलंका ने शानदार वापसी की है। आज उसने नीदरलैंड को 16 रनों से मात दी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में नीदरलैंड 146 रन बना सकी और 16 रनों से मैच गंवा दिया।

हसरंगा ने फ्रेड क्लासेन और टिम वान डेर गुग्टेन का शिकार किया

हसरंगा ने टिम वान डेर गुग्टेन का गुगली पर बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने फ्रेड क्लासेन को चलता किया। दोनों बल्लेबाज गुगल गेंद पढ़ नहीं सके और गेंद सीधे स्टंपरपर जा लगी। फ्रेड क्लासेन ने क्रीज से निकलकर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की थी, लेकिन हसरंगा की गेंद काफी नीचे रही और सीधा स्टंप पर जा लगी।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – आउट या नॉटआउट? इस LBW पर मच गया बवाल, देखें वीडियो

 

सुपर 12 में पहुंची श्रीलंका

नीदरलैंड को 16 रन से हराने के साथ ही श्रीलंका ने के ग्रुप-ए में चार अंक हो गए हैं। वह सुपर-12 में पहुंच गया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि श्रीलंका सुपर-12 में किस ग्रुप में जाएगा।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola