नई दिल्ली: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के पहले वनडे से सिर्फ एक दिन पहले श्रीलंका ने आखिरकार अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू श्रृंखला के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है।
श्रीलंका की टीम में धनंजय लक्षन, कसुन राजिथा, एशेन बंडारा और लाहिरू कुमारा की टीम में वापसी हो गई है। चमिका करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, नुवान तुषारा, रमेश मेंडिस, प्रवीण जयविक्रमा, जेफरी वांडरसे और लाहिरू मदुशंका को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। इस बीच तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में सर्जरी कराने की वजह से चूक गए हैं।
अभी पढ़ें –IND vs NZ ODI: इस तरह देख सकेंगे भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग
भानुका राजपक्षे का ब्रेक
भानुका राजपक्षे एकदिवसीय क्रिकेट से ब्रेक लेने का अनुरोध कर चुके हैं। यौन उत्पीड़न के आरोप में ऑस्ट्रेलिया में गिरफ्तार किए गए दनुष्का गुणाथिलाका भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। करुणारत्ने को ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के दौरान श्रीलंका के प्लेयर कॉन्ट्रेक्ट को भंग करने के लिए एक साल के लिए निलंबित और प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस साल टी20ई में टीम से हटने के बाद उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्हें ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के एकदिवसीय मैच के दौरान दो प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार मिले थे।
https://twitter.com/OfficialSLC/status/1595761954106507265
करुणारत्ने की जगह धनंजय लक्षन शामिल
धनंजय लक्षन को करुणारत्ने की जगह शामिल किया गया है। 24 वर्षीय सीम बॉलिंग ऑलराउंडर हाल ही में श्रीलंका के प्रथम श्रेणी में बल्ले से अच्छी फॉर्म में है, 2020 में लंकी प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्करण के दौरान शुरुआत में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया था। एक अन्य खिलाड़ी युवा खिलाड़ी डुनिथ वेललेज पर नजरें होंगी।
अभी पढ़ें – चहल ने चटकाए थे इतने विकेट, जानिए कैसी है ईडन पार्क की पिच
जिन्होंने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन किए थे। फॉर्म में चल रहे कुसल मेंडिस बल्लेबाजी इकाई का नेतृत्व करेंगे, जिसमें पथुम निसांका, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, एशेन बंडारा और कप्तान दासुन शनाका भी शामिल हैं।
अफगानिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की वनडे टीम:
दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, धनंजया डी सिल्वा, चरित असलंका, दिनेश चंडीमल, कुसल मेंडिस, वानिन्दु हसरंगा, दुनिथ वेल्लालेज, धनंजय लक्षन, कसुन राजिथा, महेश थीक्षाणा, प्रमोद मदुशन, असिता फर्नांडो, एशेन बंडारा, लाहिरू कुमारा
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
17 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
44 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines