SL vs AFG: 20 साल के इब्राहिम जादरान का हाहाकार, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

SL vs AFG 3rd ODI ibrahim zadran

SL vs AFG 3rd ODI ibrahim zadran

नई दिल्ली: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच बुधवार को तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान के तूफानी ओपनर इब्राहिम जादरान ने एक बार फिर विस्फोटक बल्लेबाजी से धमाल मचा दिया। जादरान ने 138 गेंदों में 15 चौके-4 छक्के ठोक 117 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से 162 रन जड़े। जादरान ने इसके साथ ही बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह वनडे में अफगानिस्तान के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली पहले खिलाड़ी बन गए। उनके सेंचुरी ठोकते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा

जादरान ने मोहम्मद शहजाद का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ शारजाह में नाबाद 131 रन जड़े थे। खास बात यह है कि तीन पारियों में जादरान का ये दूसरा शतक है। उन्होंने इससे पहले पल्लेकल स्टेडियम में ही 25 नवंबर को 106 रन की शानदार पारी खेली थी। पांच दिन के अंदर दूसरी सेंचुरी ठोक जादरान ने क्रिकेट के गलियारों में हाहाकार मचा दिया है। इब्राहिम के शानदार शतक के साथ अफगानिस्तान ने वनडे क्रिकेट में तीसरा हाईऐस्ट टोटल का रिकॉर्ड भी बनाया।

विज्ञापन
और पढ़िए – IND vs NZ: बारिश के बाद DLS नियम के तहत क्यों नहीं जीती न्यूजीलैंड? ये है बड़ी वजह

तीन साल पहले किया था डेब्यू 

20 साल के बल्लेबाज ने 11 नवंबर 2019 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ लखनऊ में डेब्यू किया था। इसके बाद से उन्होंने वनडे क्रिकेट में तबाही मचाकर रख दी है। जादरान ने महज 8 मैच खेले हैं और इनमें तीन शतक ठोक डाले हैं। उनका वनडे एवरेज 61.85 पहुंच गया है।

विज्ञापन

50 ओवर में बनाए 313 रन

जादरान की शानदार बल्लेबाजी के चलते अफगानिस्तान ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर कुल 313 रन बनाए। इब्राहिम के अलावा नजीबुल्लाह जादरान ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 76 गेंदों में 8 चौके-एक छक्का ठोक 77 रन जड़े। रहमत शाह ने 22, राशिद खान ने 13 और मोहम्मद नबी ने 12 रनों का योगदान दिया।

कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी महज 4 रन बनाकर आउट हुए। श्रीलंका की ओर से कसुन रजिता ने 10 ओवर में 60 रन देकर 3 विकेट चटकाए। वहीं वानिंदु हसरंगा ने 10 ओवर में 67 रन देकर 2 विकेट निकाले। असिता फरनांडो और धनंजय डिसिल्वा को एक-एक विकेट मिला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ