नई दिल्ली: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 60 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम महज 38 ओवर में 234 रन पर सिमट गई।
फजलहक फारूकी की शानदार गेंदबाजी
अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गुलबदीन नायब ने 8 ओवर में 34 रन देकर 3 और यामीन अहमदाजी ने 6 ओवर में 2 विकेट निकाले। राशिद खान को 8 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट मिला। हालांकि बल्लेबाजी के दौरान ऑलराउंडर राशिद खान खासे नाराज हो गए।
https://twitter.com/ArpitDu08035547/status/1596192573013782529?s=20&t=FfdieZ3C4N5HtJWJx7AOeg
49वें ओवर में दिखा नजारा
ये नजारा 49वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला। राशिद खान को जैसे ही धनंजय लक्षन ने गेंद डाली, उन्होंने इसे डीप मिडविकेट की ओर उड़ा दिया, लेकिन यहां खड़े सब्स्टीट्यूट फील्डर एशेन बंडारा ने शानदार फील्डिंग दिखाते हुए डाइव लगाई और गेंद को बाउंड्री लाइन तक जाने से रोक लिया। इसके बाद बंडारा ने इसे विकेटकीपर कुसल मेंडिस को थ्रो कर दिया।
https://twitter.com/Id247news/status/1596157114673946625
अभी पढ़ें – 6,W,4,4,4,4,W,1: पहले टॉम लैथम ने कूटा, फिर शार्दुल ने बाउंड्री पर दिखाया खराब फील्डिंग का नजारा, देखें वीडियो
दूसरा रन लेने के चक्कर में हुए आउट
राशिद खान एक रन दौड़ चुके थे और दूसरा लेने जा रहे थे, लेकिन नॉन स्ट्राइक से स्ट्राइक पर पहुंचे गुलबदीन नायब ने उन्हें आधे रास्ते से लौटने का इशारा कर दिया। इधर, जैसे ही मेंडिस के हाथ में बॉल आई वे नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर भागे और राशिद खान को रनआउट कर दिया। इस रनआउट से राशिद खान बुरी तरह बौखला गए। वह नायब पर भड़के और रन न भागने का कारण पूछने लगे। उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। वे पवेलियन की ओर लौटते हुए भी काफी गुस्से में थे। राशिद खान को आखिरकार बंडारा की शानदार फील्डिंग के चलते महज 4 रन बनाकर आउट होना पड़ा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines