---विज्ञापन---

SL vs AFG: राशिद खान को आ गया गुस्सा, बाउंड्री पर बेहतरीन फील्डिंग से बंडारा ने भेज दिया पवेलियन, देखें वीडियो

नई दिल्ली: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 60 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम महज 38 ओवर में 234 रन पर सिमट गई। फजलहक फारूकी की शानदार गेंदबाजी अफगानिस्तान की ओर से […]

नई दिल्ली: श्रीलंका-अफगानिस्तान के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में अफगानिस्तान ने 60 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 294 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम महज 38 ओवर में 234 रन पर सिमट गई।

फजलहक फारूकी की शानदार गेंदबाजी

अफगानिस्तान की ओर से फजलहक फारूकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 9 ओवर में 49 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गुलबदीन नायब ने 8 ओवर में 34 रन देकर 3 और यामीन अहमदाजी ने 6 ओवर में 2 विकेट निकाले। राशिद खान को 8 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट मिला। हालांकि बल्लेबाजी के दौरान ऑलराउंडर राशिद खान खासे नाराज हो गए।

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें SL vs AFG: गुलबदीन नायब की खतरनाक इनस्विंगर ने बरपाया कहर, खड़े ही रह गए धनंजय डिसिल्वा, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

49वें ओवर में दिखा नजारा

ये नजारा 49वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला। राशिद खान को जैसे ही धनंजय लक्षन ने गेंद डाली, उन्होंने इसे डीप मिडविकेट की ओर उड़ा दिया, लेकिन यहां खड़े सब्स्टीट्यूट फील्डर एशेन बंडारा ने शानदार फील्डिंग दिखाते हुए डाइव लगाई और गेंद को बाउंड्री लाइन तक जाने से रोक लिया। इसके बाद बंडारा ने इसे विकेटकीपर कुसल मेंडिस को थ्रो कर दिया।

https://twitter.com/Id247news/status/1596157114673946625

---विज्ञापन---
अभी पढ़ें 6,W,4,4,4,4,W,1: पहले टॉम लैथम ने कूटा, फिर शार्दुल ने बाउंड्री पर दिखाया खराब फील्डिंग का नजारा, देखें वीडियो

दूसरा रन लेने के चक्कर में हुए आउट

राशिद खान एक रन दौड़ चुके थे और दूसरा लेने जा रहे थे, लेकिन नॉन स्ट्राइक से स्ट्राइक पर पहुंचे गुलबदीन नायब ने उन्हें आधे रास्ते से लौटने का इशारा कर दिया। इधर, जैसे ही मेंडिस के हाथ में बॉल आई वे नॉन स्ट्राइकर एंड की ओर भागे और राशिद खान को रनआउट कर दिया। इस रनआउट से राशिद खान बुरी तरह बौखला गए। वह नायब पर भड़के और रन न भागने का कारण पूछने लगे। उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। वे पवेलियन की ओर लौटते हुए भी काफी गुस्से में थे। राशिद खान को आखिरकार बंडारा की शानदार फील्डिंग के चलते महज 4 रन बनाकर आउट होना पड़ा।

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 25, 2022 10:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola