SL vs AFG: श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को हनबनटोटा में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से जीत दर्ज कर ली। अफगानिस्तान के लिए जीत के हीरो इब्राहिम जादरान रहे जिन्होंने 98 रनों की पारी खेली। इस जीत के साथ मेहमान टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।
अफगानिस्तान की बेहतरीन गेंदबाजी
हनबनटोटा में खेले गए मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम का ये निर्णय अच्छा साबित हुआ और और 84 रन तक श्रीलंका के 4 बल्लेबाज आउट हो गए थे। बाद में श्रीलंका के लिए चरिथ असलंका ने 95 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। इसके अलावा धनंजय डी सिल्वा ने 59 गेंदों 55 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके जड़े। जबकि ओपनर पथूम निशंका ने 59 गेंदों पर 38 रनों की पारी खेली। इसकी बदौलत टीम का स्कोर 268 रनों तक पहुंचा।
इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार पारी
269 रनों के लक्ष्य का पीछे करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 6ठे ओवर में रहमतुल्लाह गुरबाज का विकेट गंवाया। इसके बाद इब्राहिम जादरान और रहमत शाह ने शतकीय पार्टनर्शीप की और मैच को श्रीलंका के हाथों से छीन लिया। इब्राहिम ने 100 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 98 गेंदों में 98 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए। वह 2 रन से शतक लगाने से चूक गए।
इसके अलावा अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमत ने 80 गेंदों का सामना किया और 55 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 3 चोके लगाए। ऐसे में अफगानिस्तान ने 46.5 ओवर में 4 विकेट पर 269 रन बनाकर मैच जीत लिया।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र हुए चोट के कारण बाहर
7 mins agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
7 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
8 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
8 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
9 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
9 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
10 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
10 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
10 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines