---विज्ञापन---

‘लॉर्ड्स में एक बिल्कुल ही अलग पारी…’, रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की आशंकाओं के बीच कोच ने दिया बड़ा बयान

Sitanshu Kotak statement on Rohit Sharma: टीम इंडिया इंग्लैंड के दौरे पर वनडे सीरीज खेल रही है. कार्डिफ के मुकाबले के बीच रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. रोहित के आखिरी मैच की खबर सामने आने के बाद टीम इंडिया के हेड कोच सितांशु कोटक ने क्या कुछ कहा है आइए आपको भी बताते हैं.

---विज्ञापन---

Sitanshu Kotak statement on Rohit Sharma: इंग्लैंड के दौरे पर टीम इंडिया के दिग्गज रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की खबर ने हर किसी को हिला कर रख दिया है. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार हिटमैन रोहित लॉर्ड्स के मैदान पर टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी वनडे मैच खेलते हुए नजर आने वाले हैं. इस बात की जानकारी बीसीसीआई की तरफ से रोहित शर्मा को दे दी गई है. इसी बीच टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको भी बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है.

रोहित शर्मा को लेकर क्या बोले बल्लेबाजी कोच?

कार्डिफ में हार के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक प्रेस कॉन्फ्रेंस आए. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के कई सवालों के जवाब दिए. रोहित शर्मा की खबर तब तक सामने आ चुकी थी. इसको लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “लॉर्ड्स के मैदान पर आप रोहित शर्मा की पूरी तरह से अलग पारी देखोगे. मैं उनके लिए स्ट्रग्लिंग शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता हूं. शायद जिन शॉट्स को वो डबल बाउंस के चलते आसानी से खेलते हैं वो नहीं खेल पा रहे हैं. मुझे नहीं लगता की रोहित शर्मा जितना बड़ा खिलाड़ी दबाव महसूस कर सकता है. हां उन्होंने एक 2 मैचों में रन नहीं बनाए हैं लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.” 

---विज्ञापन---

किस दिन होगा ENG vs IND सीरीज का आखिरी मैच?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर 19 जुलाई को खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी. वनडे इतिहास में 3 दोहरे शतक जड़ने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं. उन्होंने टीम इंडिया को जीतना सिखाया है. उन्होंने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 287 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें 48 से ज्यादा की औसत से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 11, 757 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 33 शतक और 62 अर्धशतक भी आए हैं. 

ये भी पढ़िए-  ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को लगा एक और झटका, स्टार ऑलराउंडर हुआ चोटिल, खेलने पर सस्पेंस

---विज्ञापन---

First published on: Jul 17, 2026 01:12 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola