Shubman Gill’s Performance in Test Cricket: भारतीय टीम मौजूदा समय में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है। दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। अफ्रीकी दौरे पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल से काफी आस है, लेकिन वह पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में बुरी तरह से फ्लॉप हुए हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है जब गिल का बल्ला टेस्ट फॉर्मेट में खामोश रहा है। वह साल 2023 में अक्सर विपक्षी टीम के खिलाफ रन के लिए जूझते हुए नजर आए।
24 वर्षीय गिल को क्रिकेट एक्सपर्ट भारतीय टीम के भविष्य के रूप में देख रहे हैं। वाइट बॉल क्रिकेट में तो उन्होंने खुद को साबित किया है, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में वह लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। शुभमन गिल साल 2023 में भारतीय टीम के लिए खबर लिखे जाने तक कुल नौ पारियों में शिरकत करने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से महज एक शतक के बदौलत 232 रन निकले।
यह भी पढ़ें- 2023 का कौन बना ‘सिक्सर किंग’, चूक गए रोहित शर्मा!
अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में खेली गई उनकी 128 रन की शतकीय पारी को छोड़ दें तो साल 2023 में वह महज 124 रन बनाने में कामयाब रहे, जो कि बेहद ही सोचनीय है।
मौजूदा समय में गिल भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरे पर हैं। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे दिग्गजों की जगह शामिल किए गए गिल से बेहतरीन पारी की उम्मीद थी, लेकिन सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी में वह तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए महज दो रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने कुल 12 गेंदों का सामना किया। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट महज 16.66 का रहा।
शुभमन गिल का टेस्ट क्रिकेट करियर:
बात करें गिल के टेस्ट क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने देश के लिए अबतक कुल 19 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 34 पारियों में 31.23 की औसत से 968 रन निकले हैं। गिल के नाम टेस्ट क्रिकेट में दो शतक और चार अर्धशतक दर्ज है। यहां उनकी व्यक्तिगत सर्वोच्च पारी 128 रन की है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे, प्रैक्टिस सेशन में लगी चोट
9 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
2 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
11 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines