IND vs SA: टेस्ट में गले की फांस बन रहा ये स्टार भारतीय खिलाड़ी, मैनेजमेंट के लिए उल्टा पड़ा दांव!

India vs South Africa Centurion Test: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर फ्लॉप हुआ। इसमें से एक खिलाड़ी लगातार टीम की चिंता बढ़ा रहा है।

Shubman Gill Poor Test Form Worst Record Number 3 Position

रोहित शर्मा और शुभमन गिल एक टेस्ट मैच के दौरान (Image- Twitter)

विज्ञापन

India vs South Africa Centurion Test: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज हुआ। इस मैच की पहली पारी में भारतीय टॉप ऑर्डर फ्लॉप हो गया। मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने पारी को संभाला लेकिन एक बल्लेबाज की फॉर्म टीम इंडिया के लिए चिंता बन गई। दरअसल हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल की जो यहां पहले टेस्ट में 12 गेंद खेले और सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टेस्ट क्रिकेट में लगातार वह फ्लॉप साबित हो रहे हैं। इसका कारण है उनकी पोजीशन का बदलना।

टीम इंडिया के लिए बने गले की फांस

भारतीय टीम के लिए शुभमन गिल इन दिनों टेस्ट क्रिकेट में गले की फांस बन गए हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 के बाद से लगातार वह नंबर 3 पर खेल रहे हैं। लेकिन उनको यह पोजीशन रास नहीं आ रही है। पिछली चार पारियों में गिल ने नंबर 3 पर खेलते हुए सिर्फ 6,10, 29 नाबाद और 2 रन ही बनाए हैं। जबकि उनका ओवरऑल रिकॉर्ड इस पोजीशन पर बेहद खराब है। वहीं नंबर 2 यानी ओपनिंग करते हुए गिल ने टेस्ट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन

नंबर 3 पर गिल का रिकॉर्ड खराब

शुभमन गिल ने नंबर 3 पर भारत के लिए चार मैचों की पांच पारियों में सिर्फ 94 रन बनाए हैं। इस पोजीशन पर उनका बेस्ट स्कोर सिर्फ 47 रन है। जबकि ओपनिंग करते हुए गिल का रिकॉर्ड शानदार है। गिल ने टेस्ट क्रिकेट में अभी तक 17 मुकाबलों में ओपनिंग की है। 29 पारियों में उनके नाम 874 रन दर्ज हैं। उन्होंने अपने करियर के दो शतक और चारों अर्धशतक ओपनिंग करते हुए ही लगाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर है 127 रन का। यानी यह कहना गलत नहीं होगा कि उनकी पोजीशन चेंज करने का दांव टीम मैनेजमेंट को उल्टा पड़ता दिख रहा है। साथ ही वह चेतेश्वर पुजारा की जगह लेने में नाकाम साबित हुए हैं।

विज्ञापन

गिल के लिए विलेन बना ये खिलाड़ी!

शुभमन गिल के लिए फिलहाल एक उनका ही साथी खिलाड़ी विलेन साबित हो रहा है। जबसे टीम इंडिया में यशस्वी जायसवाल की एंट्री हुई है तो रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग वही करते हैं। यशस्वी बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और वह टीम को ओपनिंग में लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन देते हैं। यही कारण है कि गिल को नीचे आना पड़ा। पुजारा के बाहर होने के बाद गिल को नंबर तीन की पोजीशन मिली है जहां पर वह अभी तक खुद को साबित नहीं कर पाए हैं। अब आने वाले दिनों में भी अगर ऐसा ही चला तो फिर क्रिकेट वर्ल्ड के कई सवालों का टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ