IND vs NZ: भारतीय बल्लेबाजों ने तीसरे वनडे में कीवी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। टीम इंडिया को ओपनर शुभमन गिल ने आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी। पहले वनडे में शानदार दोहरा शतक लगाने वाले गिल आज फिर उसी रंग में नजर आए और उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जमाया। इस शतक के बाद गिल के कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए हैं, जो उनके शानदार बल्लेबाज होने की गवाही दे रहे हैं।
और पढ़िए –IND vs NZ: Pandya की गेंद पर चारों खाने चित हुए Finn Allen, सीधा स्टंप में घुस गई बॉल, देखें
18 पारियों में 1204 रन
शुभमन गिल ने वनडे की पिछली 18 पारियों में 86 की औसत से 1204 रन बनाए हैं। जिसमें 6 अर्धशतक, 4 शतक और एक दोहरा शतक शामिल है, इसके अलावा गिल कई बार अर्धशतक के नजदीक पहुंचकर आउट हो गए। खास बात यह है कि इन 18 पारियों में शुभमन गिल केवल एक बार 3 रन पर आउट हुए, बाकि उन्होंने हर मैच में 20 रनों से ज्यादा की पारी खेली है।
शुभमन गिल ने सीरीज में बनाए 360 रन
शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की सीरीज में शानदार फॉर्म में नजर आए, उन्होंने पहले ही मैच में शानदार दोहरा शतक लगाया, दूसरे वनडे में भी गिल ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली, जबकि तीसरे वनडे में वह फिर शानदार फॉर्म में दिखे और 112 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली।
खास बात यह है कि तीन मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड इससे पहले बाबर आजम के पास था जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2017 में तीन मैचों की वनडे सीरीज में 360 रन बनाए थे वहीं शुभमन गिल ने भी इस सीरीज में इतने ही रन बना लिए हैं और बाबर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
और पढ़िए –खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
30 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines