Shubman Gill Batting Stats Improved: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट में कप्तान शुभमन गिल ने कमाल की पारी खेली. उन्होंने 129 रन की नाबाद पारी खेली थी. गिल को इंग्लैंड दौरे द्वारा टीम इंडिया की कप्तानी मिली. रोहित शर्मा ने संन्यास ले लिया था और फिर कप्तान की कुर्सी चयनकर्ताओं ने गिल को सौंप दी. कई लोगों ने शुभमन गिल को कप्तान बनाए जाने की आलोचना की थी, क्योंकि उनका औसत बेहद कम था. अब गिल अपने प्रदर्शन से सभी को करारा जवाब दे रहे हैं. उन्हें लेकर हैरान करने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का बदला अंदाज
शुभमन गिल ने कप्तान बनने के बाद जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की है. कई बार कप्तानी का दबाव होने के कारण खिलाड़ियों का प्रदर्शन गिर जाता है लेकिन गिल के साथ उल्टा हुआ है. वो पहले से काफी बेहतर हो चुके हैं. खिलाड़ी के रूप में गिल ने 59 पारियों में 1893 रन बनाए थे. इसी बीच उनका औसत 35.1 का रहा था और उन्होंने 5 शतक जड़े थे. कप्तानी मिलने के बाद गिल ने 12 पारियों में 933 रन बनाए हैं. उन्होंने 84.8 के औसत से बल्लेबाजी की है, जो पहले के मुकाबले बहुत ज्यादा है. उन्होंने इन 12 पारियों में से 5 में शतक बनाया है.
नीचे पूरे स्टैट्स हैं:
| भूमिका | पारियां | रन | औसत | शतक |
| खिलाड़ी के रूप में | 59 | 1893 | 35.1 | 5 |
| कप्तान के रूप में | 12 | 933 | 84.8 | 5 |
ये भी पढ़ें:- ‘हमारे गेंदबाजों को इतनी बुरी तरह मत मारो’, ब्रायन लारा ने टीम इंडिया की ‘रन मशीन’ से की अपील
शुभमन गिल अब वनडे में भी करेंगे भारत की कप्तानी
शुभमन गिल, रोहित शर्मा के बाद सिर्फ टेस्ट ही नहीं, बल्कि वनडे में भी कप्तान बन चुके हैं. लगभग एक हफ्ते पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हुआ था. इसी बीच गिल को नया वनडे कप्तान बनाया गया और रोहित अब सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेलते हुए नजर आएंगे.
टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल.
ये भी पढ़ें:- ‘2027 का वर्ल्ड कप जीतना है, ऑस्ट्रेलिया को कूट देना’, फैन ने लगाई रोहित से गुहार, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: तेज बारिश के कारण रुका मैच, भारत को जीत के लिए 132 रनों की जरूरत
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
16 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
17 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
17 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines