हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

NAMAN Awards: शुभमन गिल को मिलेगा ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड! BCCI इस दिन करेगी सम्मानित

NAMAN Awards: बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी का खिताब अपने नाम करने वाली 5 भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा. इसके लिए दिल्ली में एक एनुअल अवॉर्ड शो का आयोजन किया जा रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस अवॉर्ड शो में शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा जा सकता है.

विज्ञापन

NAMAN Awards: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को बीसीसीआई की तरफ से बड़ा सम्मान दिया जाएगा. इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से सामने आ रही जानकारी के अनुसार साल 2025-26 के लिए उनको बीसीसीआई की तरफ से क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. 15 मार्च को नई दिल्ली में बीसीसीआई की तरफ से एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें बीते सालों में 5 आईसीसी खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के खिलाड़ी इकट्ठा होंगे. इन सभी टीमों को भी बोर्ड की तरफ से सम्मानित किया जाएगा. 

साल 2025 में गिल का शानदार प्रदर्शन

शुभमन गिल ने साल 2025 में टीम इंडिया के लिए खेलते हुए कमाल का प्रदर्शन किया. वो पिछले साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इंग्लैंड में उनका दौर बल्ले के साथ-साथ कप्तान के तौर पर भी यादगार रहा. उन्होंने साल 2025 में टीम इंडिया के लिए 49 की बेहतरीन औसत से 1764 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक तो वहीं 3 अर्धशतक भी निकले. इस साल उनका हाईएस्ट स्कोर 264 रन रहा जो कि इंग्लैंड के सरजमीं पर टेस्ट मैच में आया था.

टेस्ट और वनडे में मिली कप्तानी

साल 2025 शुभमन गिल के लिए कई मायनों में खास रहा. उन्हें टीम इंडिया की टेस्ट और फिर वनडे टीम का कप्तान भी बनाया गया. टी20 में भी उनको उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास था लेकिन उसमें सफलता हाथ नहीं लग पाई. टेस्ट टीम ने उनकी कप्तानी में इंग्लैंड में कमाल की शुरुआत की लेकिन हाल में साउथ अफ्रीका के हाथों अपने ही घर में हार का सामना भी किया. इसी के साथ वनडे में भी बतौर कप्तान उनकी शुरुआत खराब ही रही. ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर टीम को सीरीज में हार मिली. इसके बाद टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत जरूर हासिल की लेकिन फिर न्यूजीलैंड से सीरीज में हार का सामना भी करना पड़ा. 

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IPL 2026: RCB फैंस की बढ़ गई टेंशन, अगर ऐसा हुआ तो चिन्नास्वामी में नहीं होगा एक भी मैच

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola