Latest ICC Rankings: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल अफगानिस्तान के सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. इसके लिए उन्हें अब आईसीसी की तरफ से शानदार गिफ्ट दिया गया है. उन्होंने आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है. वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में इस बार उन्होंने रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. इसी के साथ अब उनके पास एक बार फिर से रैंकिंग में नंबर 1 का स्थान हासिल करने का मौका होगा. आइए आपको बताते हैं कि ताजा रैंकिंग के हाल क्या है.
टीम इंडिया के बल्लेबाजों का दबदबा
आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा वनडे रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. टॉप 5 में 3 नाम भारतीय खिलाड़ियों के हैं. शुभमन गिल ने 3 नंबर की छलांग लगाई है और अब वो नंबर 2 पर पहुंच चुके हैं. उनके बाद विराट कोहली नंबर 3 पर लुढ़क गए हैं तो वहीं उनके ठीक नीचे रोहित शर्मा चौथे नंबर पर बने हुए हैं. केएल राहुल को इस रैंकिंग में 2 पायदान का नुकसान हुआ है और अब वो टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं. न्यूजीलैंड के धाकड़ बल्लेबाज डैरिल मिचेल नंबर 1 पर बरकरार हैं. उनके नाम 815 रेटिंग अंक हैं तो वहीं गिल 791 रेटिंग के साथ थोड़ा पीछे ही हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में गिल के पास नंबर 1 की कुर्सी पर कब्जा करने का शानदार मौका होगा.
अफगानिस्तान सीरीज में जमकर गरजा बल्ला
अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट और वनडे सीरीज में शुभमन गिल का बल्ला जमकर गरजा था. उन्होंने इकलौते टेस्ट में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और सबसे ज्यादा 126 रन बनाए थे. इसके बाद वनडे में उन्होंने 2 पारियों में टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए 238 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135 का रहा है. वनडे में कप्तान के तौर पर उनके लिए ये पहली सीरीज जीत थी. इंग्लैंड के दौरे पर उनकी अग्नि परीक्षा होने वाली है.
ये भी पढ़िए- LSG छोड़ने के बाद ऋषभ पंत का पहला रिएक्शन आया सामने, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
4 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
14 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
20 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines