Shubman Gill replacement: 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हो गया है। जिसके चलते उन्होंने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किए गए प्रेक्टिस सेशन में भी भाग नहीं लिया।
शुभमन गिल टीम के अनुभवी बल्लेबाज हैं और शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। ऐसे में अगर वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला मैच नहीं खेलते हैं तो टीम के लिए बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है। दरअसल गिल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हैं और लंबे समय तक इस पोजिशन पर खेल रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह कौन पारी की शुरुआत करेगा इसे लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।
गिल की जगह कौन करेगा ओपनिंग?
गिल की जगह ओपनिंग के लिए विकल्पों में सबसे आगे इशान किशन का नाम सामने आ रहा है। किशन भारत के लए पहले भी कई मौकों पर पारी की शुरुआत कर चुके हैं। उन्होंने ओपनर के तौर पर दोहरा शतक भी जड़ा है। ऐसे में टीम उन्हें रोहित के साथ पारी की शुरुआत करवा सकती है। हालांकि किशन लंबे समय से चौथे या पांचवे नंबर पर खेल रहे हैं ऐसे में टीम उनकी पोजिशन से छेड़छाड़ करने का रिस्क लेगी कि नहीं ये मैनेजमेंट पर निर्भर करेगा।
विराट कोहली भी दावेदार
अगर इशान किशन की पोजिशन में बदलाव नहीं करने का फैसला लिया जाता है तो टीम अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली को भी ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंप सकती है। कोहली लंबे समय से तीसरे नंबर पर खेल रहे हैं हालांकि उनका ओपनिंग में रिकॉर्ड इतना भी खराब नहीं है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
18 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
31 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
58 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines