Shubman Gill inspired by 12th Fail Film: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीत लेते हैं, लेकिन इस बार एक फिल्म ने उनका दिल जीत लिया है। गिल ने शनिवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने 12th फिल्म का ट्रेलर लगाया है। इस ट्रेलर के साथ उन्होंने लिखा- ”बहुत प्रेरणादायक फिल्म है- 12th फेल। जो बताती है कि भारत क्या है। ये फिल्म युवाओं को जरूर देखनी चाहिए।” गिल ने इसके साथ ही लिखा- ”अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए।”
आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ से इंस्पायर्ड है फिल्म
विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ को काफी सराहना मिल रही है। यह एक IPS अफसर के सफल होने की इंस्पिरेशनल स्टोरी है। वह 12वीं में फेल हो गए थे। इसके बाद उसने संघर्ष किया और सफल हुआ। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया है। बता दें कि यह फिल्म राइटर अनुराग पाठक की किताब ’12th फेल’ पर आधारित है। ये कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ से इंस्पायर्ड है।
shubman gill 12th fail film
बहरहाल, स्टार बल्लेबाज रविवार को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए कमर कस चुके हैं। पिछले मैच में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन पर आउट हो गए थे। हालांकि फैंस को पूरी उम्मीद है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि स्टार बल्लेबाज का बल्ला कितना चलता है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: हार्दिक पांड्या के बाद रोहित शर्मा को लगी चोट! फैंस की बढ़ी टेंशन
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
19 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
10 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
11 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
12 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines