12th Fail Film देख इंस्पायर हुए शुभमन गिल, कही दिल जीतने वाली बात

Shubman Gill inspired by 12th fail Film: शुभमन गिल ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने 12th फिल्म का ट्रेलर लगाया है।

Shubman Gill inspired by 12th fail Film Praised Vikrant Massey

Shubman Gill inspired by 12th fail Film Praised Vikrant Massey

Shubman Gill inspired by 12th Fail Film: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल अपनी शानदार बल्लेबाजी से करोड़ों दिल जीत लेते हैं, लेकिन इस बार एक फिल्म ने उनका दिल जीत लिया है। गिल ने शनिवार को एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने 12th फिल्म का ट्रेलर लगाया है। इस ट्रेलर के साथ उन्होंने लिखा- ”बहुत प्रेरणादायक फिल्म है- 12th फेल। जो बताती है कि भारत क्या है। ये फिल्म युवाओं को जरूर देखनी चाहिए।” गिल ने इसके साथ ही लिखा- ”अपने सपनों को पूरा करने के लिए कभी हार नहीं माननी चाहिए।”

विज्ञापन

आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ से इंस्पायर्ड है फिल्म

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्‍म ’12वीं फेल’ को काफी सराहना मिल रही है। यह एक IPS अफसर के सफल होने की इंस्पिरेशनल स्टोरी है। वह 12वीं में फेल हो गए थे। इसके बाद उसने संघर्ष किया और सफल हुआ। फिल्म में विक्रांत मैसी ने मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभाया है। बता दें कि यह फिल्म राइटर अनुराग पाठक की किताब ’12th फेल’ पर आधारित है। ये कहानी आईपीएस मनोज कुमार शर्मा की रियल लाइफ से इंस्पायर्ड है।

विज्ञापन
shubman gill 12th fail film

shubman gill 12th fail film

 

विज्ञापन

बहरहाल, स्टार बल्लेबाज रविवार को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए कमर कस चुके हैं। पिछले मैच में वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 26 रन पर आउट हो गए थे। हालांकि फैंस को पूरी उम्मीद है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी पारी खेलेंगे। देखना दिलचस्प होगा कि स्टार बल्लेबाज का बल्ला कितना चलता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ