ODI World Cup 2023 IND vs PAK: विश्व कप के पहले दो मैचों से डेंगू बुखार के चलते टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल बाहर थे। तीसरे मैच में उनके खेलने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन जिस तरह उन्होंने नेट में वापसी की उसे देख लगने लगा है कि पाकिस्तान के खिलाफ उनकी वापसी हो सकती है। भारतीय टीम अपना तीसरा मुकाबला पाकिस्तान टीम के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी। अब इस मैच को लेकर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज ने अपने कैंसर के दिनों के याद करते हुए शुभमन गिल को सलाह दी है और उनका हौसला भी बढ़ाया है।
युवराज सिंह की गिल को सलाह
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने शुभमन गिल को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, “मैं कैंसर के दिनों में विश्व कप खेल रहा था। मैं समझ सकता हूं डेंगू बुखार में क्रिकेट खेलना काफी मुश्किल हो जाता है। मैं कई बार इस स्थिति से गुजरा हूं। मैने शुभमन से कहा कि, अब उठ और तैयार हो जा। मुझे उम्मीद है कि गिल पाकिस्तान के खिलाफ मैच में जरूर खेलेंगे।”
ये भी पढ़ें:- NZ vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप में अजेय है न्यूजीलैंड की टीम, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड
युवराज ने बढ़ाया गिल का जोश
युवराज सिंह ने गिल को लेकर जो भी बाते कही है उनसे उन्होंने गिल का जोश बढ़ाने का काम किया है। फिलहाल जानकारी के मुताबिक, गिल अब डेंगू से उबर चुके हैं और फैंस उनको अब तीसरे मैच में मैदान पर देखना चाहते हैं।
शानदार फॉर्म में गिल
वनडे विश्व कप से पहले शुभमन गिल काफी शानदार फॉर्म में थे। बात अगर गिल की पिछली 10 वनडे पारियों की करें तो, उन्होंने 6 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। अब फैंस को उम्मीद है कि, तीसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ गिल जरूर खेले। हालांकि, शुभमन गिल पाक के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मैदान पर उतर गए हैं। उनको मैदान पर जमकर प्रैक्टिस करते हुए देखा गया हैं।
तीसरे मैच के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज।
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
1 hr agoजेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
5 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
6 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines