---विज्ञापन---

शुभमन गिल को मिली डॉक्टरों की खास सलाह! वर्ल्ड कप 2023 में बढ़ सकती है टीम इंडिया की टेंशन

Shubman Gill, IND vs PAK: शुभमन गिल अहमदाबाद रवाना होंगे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

Shubman Gill, World Cup 2023: भारत के स्टार युवा ओपनर शुभमन गिल को लेकर लगातार अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं। दरअसल यह युवा खिलाड़ी 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले डेंगू से पीड़ित हो गया था। उसके बाद से ही उनकी हेल्थ पर कई अपडेट आ रहे हैं। मंगलवार को जानकारी मिली कि वह चेन्नई के अस्पताल में भर्ती हैं। शाम होते-होते उन्हें छुट्टी मिलने की जानकारी मिली। उसके बाद बुधवार को सामने आया कि वह अहमदाबाद जाएंगे जहां टीम इंडिया 14 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबला खेलेगी। उम्मीद लगने लगी थीं कि शायद वह इस महामुकाबले में खेलेंगे पर अब डॉक्टरों की एक सलाह सामने आने लगी है जिससे फिर टीम इंडिया की टेंशन बढ़ सकती हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ बाहर होना तय!

आपको बता दें कि अलग-अलग रिपोर्ट से मिलने वाली जानकारी के अनुसार शुभमन गिल को डॉक्टरों ने एक हफ्ते के लिए कम से कम आराम करने की सलाह दी है। यानी अगर 10 अक्टूबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली है तो 17 अक्टूबर तक उन्हें आराम करना होगा। भारत 14 अक्टूबर को पाकिस्तान और 19 अक्टूबर को बांग्लादेश का सामना करेगा। अगर गिल इसके बाद लौटते भी हैं तो वह 17 अक्टूबर से ट्रेनिंग शुरू कर पाएंगे। देखना होगा कि वह बांग्लादेश के मुकाबले तक फिट होते हैं या नहीं। पाकिस्तान के खिलाफ फिलहाल इसके अनुसार उनका बाहर होना तय मान सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- नवीन उल हक को दिल्ली में फैंस ने चिढ़ाया, कोहली-कोहली के नारों से गूंजा स्टेडियम; Watch Video

सेलेक्शन कमेटी करेगी फैसला

वहीं इसको लेकर भारतीय टीम की चयन समिति बुधवार को भारत-अफगानिस्तान मैच के इतर इसको लेकर बैठक भी करेगी। यानी दिन ढलते-ढलते इसको लेकर कोई अपडेट आ सकता है। इससे पहले जानकारी मिली थी कि रुतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल को कवर के तौर पर लाया जा सकता है। अब देखना होगा कि मैनेजमेंट इस पर क्या अंतिम फैसला करेगा। टीम इंडिया बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में उतरी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:- बाबर आजम ने दी जादू की झप्पी, भारतीय हुए खुश, VIDEO मचा रहा है तहलका

ईशान किशन बैकअप ओपनर

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में लगातार ईशान किशन को मौके मिले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वह गोल्डन डक पर आउट हो गए थे। अब अफगानिस्तान के खिलाफ उनके ऊपर सभी की नजरें होंगी। अगर वह शुरुआती दोनों मैचों में लगातार फेल होते हैं और गिल फिट नहीं होते हैं तो मैनेजमेंट यशस्वी या रुतुराज को बैकअप के तौर पर आजमा सकता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 11, 2023 03:00 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola