IND vs NZ: शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए जोरदार शतक लगाया। गिल ने लगातार दूसरा वनडे शतक पूरा किया। शुभमन गिल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए धीरे-धीरे अपनी पारी को आगे बढ़ाया। शतक के साथ ही उनके वनडे में 1000 रन भी पूरे हो गए हैं। गिल ने शतक लगाने के बाद अनोखे अंदाज में जश्न मनाया।
जनता का अभिवादन किया
शुभमन गिल ने शतक बनाने के बाद जनता का अभिवादन किया। उन्होंने 99 से 100 पर पहुंचते हीं जश्न मनाया, इस दौरान हैदराबाद के क्रिकेट ग्राउंड में भी जश्न भर गया। सभी दर्शकों ने खड़े होकर शुभमन गिल के शतक का जश्न मनाया। वहीं गिल ने भी झुककर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए –IND vs NZ: Out or not Out…पांड्या के साथ हो गई चीटिंग! विकेट पर मचा बवाल, देखें
https://twitter.com/MurariKumawat07/status/1615654908371537920?s=20&t=0DAMut7CqM8V4zFftjdNLw
गिल ने बनाए 1000 रन
वहीं इस शतक के साथ ही शुभमन गिल ने अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए हैं। खास बात यह है कि भारत की तरफ से वनडे में सबसे तेज 1000 वनडे रन करने के मामले में अब वह नंबर वन पर पहुंच गए हैं। शुभमन गिल से पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के पास था, लेकिन गिल ने अब विराट को पीछे छोड़ दिया है।
बता दें कि टीम इंडिया पहले ही वनडे में अच्छे स्कोर की तरफ बढ़ रही है। फिलहाल शुभमन गिल और उपकप्तान हार्दिक पांड्या बैटिंग कर रहे हैं। हार्दिक और शुभमन टीम को अच्छे स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। जबकि गिल अपने 150 रन पूरे करने की तरफ बढ़ रहे हैं।
और पढ़िए –IND vs NZ: विकेटकीपर की गलती से आउट होते-होते बचे शुभमन गिल, Video में देखिए पूरी चालाकी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
38 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
1 hr agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
2 hrs agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
3 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines