'मैं इस फैसले...' T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने पर शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी

Shubman Gill Breaks Silence: टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड से अचानक शुभमन गिल को बाहर कर दिया गया. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ठीक पहले सिलेक्टर्स ने ये कड़ा फैसला लिया. हर कोई एकदम हैरान रह गया था. गिल ने अब तक इस विषय पर बात नहीं की थी लेकिन अब न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले उनकी प्रतिक्रिया सामने आई है.

Shubman Gill Breaks Silence

गिल ने तोड़ी चुप्पी

Shubman Gill Breaks Silence: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शुभमन गिल जलवा बिखेरते हुए नजर नहीं आएंगे. गिल को एशिया कप 2025 द्वारा टी20 स्क्वाड में जगह दी थी और उपकप्तान बनाया गया था. शुभमन का प्रदर्शन उस लेवल का नहीं रहा लेकिन सभी को उम्मीद थी कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में उन्हें जगह मिल जाएगी. हालांकि, गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के बाद टीम से बाहर कर दिया गया. अब गिल ने टी20 टीम से बाहर होने पर चुप्पी तोड़ी.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर क्या बोले गिल?

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ. वनडे कप्तान शुभमन गिल इसका हिस्सा बने और उनसे टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह नहीं मिलने पर बात की. गिल ने यहां टीम इंडिया को बड़े टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं भी दी. उन्होंने जवाब में कहा, ‘मैं सिलेक्टर्स के फैसले का सम्मान करता हूं और मैं टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम को सबसे बेस्ट करने की बधाई देता हूं.’

विज्ञापन

रोहित-विराट पर भी आई खास प्रतिक्रिया

शुभमन गिल से प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली और रोहित शर्मा के बारे में भी पूछा गया. उन्होंने दोनों की तारीफ की और कहा, ‘रोहित भाई इतिहास के सबसे शानदार वनडे सलामी बल्लेबाजों में से एक हैं और विराट भाई वनडे के सबसे महान बल्लेबाजों में से एक हैं.’

विज्ञापन

न्यूजीलैंड वनडे सीरीज में शुभमन गिल से रहेंगी उम्मीदें

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 11 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है. शुभमन गिल चोटिल होने के कारण साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे श्रृंखला का हिस्सा नहीं बने थे. अब वो न्यूजीलैंड सीरीज द्वारा वनडे में वापसी करते हुए नजर आएंगे. उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद रहने वाली है.

टीम इंडिया का वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ