हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

शुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रनों की पारी खेली. उन्होंने भारत को जबरदस्त जीत दिलाई. गिल ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड अपने करियर में कायम कर दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
शुभमन गिल ने बनाया नया रिकॉर्ड (Image: Instagram/indiancricketteam)

Shubman Gill: टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल लगातार अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में उन्होंने नाबाद 223 रनों की पारी खेली. वनडे में उन्होंने दूसरा दोहरा शतक लगाया. गिल ने इस पारी से कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. गिल ने अब ऐसा कारनामा किया है जिसके बारे में शायद ही कभी किसी ने सोचा होगा. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी माइकल बेवल को पीछे कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है. गिल का वनडे में मौजूदा बल्लेबाजी औसत 65.12 है. वनडे फॉर्मेट में कम से कम 50 पारियां खेलने वालों में आजतक किसी भी खिलाड़ी का औसत इतना नहीं रहा है. गिल ने 65.12 का औसत हासिल कर इतिहास रच दिया है.

शुभमन गिल का वनडे करियर

शुभमन गिल अभी तक 69 वनडे मैच खेल चुके हैं. उनके नाम 68 पारियों में 3712 रन दर्ज हैं. वो 11 शतक और 20 अर्धशतक लगा चुके हैं. दो दोहरे शतक भी वो जड़ चुके हैं. उनका औसत 65.12 का रहा है. आजतक इस औसत तक कोई नहीं पहुंच पाया है. इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वनडे में गिल ने किस अंदाज में बल्लेबाजी की है. ये रिकॉर्ड पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी माइकल बेवन के नाम था. आप सभी जानते हैं कि बेवन बेस्ट फिनिशर्स में से एक रहे हैं. उनका बेस्ट औसत 63.06 का रहा था. विराट कोहली वनडे में 60.31 की औसत प्राप्त कर चुके हैं. उनसे पहले माइकल हसी का नंबर आता है. उन्होंने भी अपने करियर में 62.32 की औसत प्राप्त की है. हसी ने भी ऑस्ट्रेलिया को कई मैचों में बड़ी जीत दिलाई.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

शुभगम गिल ने बल्ले से मचाया कोहराम

शुभगम गिल ने पहले दो वनडे मैचों में अपनी बल्लेबाजी से कहर ढाया है. पहले वनडे में उन्होंने 108 गेंदों में 110 रन बनाए. अपनी पारी में गिल ने 13 चौके और 1 सिक्स लगाया. टीम इंडिया को 8 विकेट से जीत मिली. दूसरे वनडे में तो गिल ने बल्ले से और बवाल मचा दिया. टीम इंडिया को जीत के लिए 406 रन बनाने थे. गिल एक छोर पर डटे रहे. उन्होंने नाबाद 223 रन बनाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई. गिल ने 133 गेंदों का सामना किया. उन्होंने अपनी पारी में 26 चौके और 8 सिक्स लगाए. गिल ने 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया. वो अब वनडे में सबसे तेज डबल सेंचुरी मारने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola