Shubman Gill: भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से पहला टेस्ट गॉल में खेला जाएगा. सभी की नजरें इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट मैचों पर टिकी हैं. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप को देखते हुए ये सीरीज अहम मानी जा रही है. भारत अंकतालिका में अभी पांचवें नंबर पर हैं. वहीं श्रीलंका छठवें स्थान पर काबिज है. टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का लक्ष्य भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का है. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले हुंकार भर दी है.
शुभमन गिल ने दी श्रीलंका को चेतावनी
टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इंजरी के कारण दौरे से बाहर हो गए हैं. जसप्रीत बुमराह का लिस्ट में सबसे बड़ा नाम है. प्लेइंग-11 को लेकर भी संशय बरकरार है. गॉल की पिच हमेशा स्पिनर्स के लिए मददगार रही है. कहा जा रहा है कि टीम इंडिया तीन स्पिन गेंदबाजों के साथ मैच में उतर सकती है. बल्लेबाजों के ऊपर भी दबाव रहेगा.
मैच से पहले गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं कप्तान के तौर पर बढ़िया महसूस कर रहा हूं. हमारा लक्ष्य वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहना है. इसके लिए हमें 6 या 7 टेस्ट मैच जीतने होंगे. इस वजह से हम अब यहीं से शुरुआत करना चाहते हैं.”
ये भी पढ़ें: मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ा, बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि
गुरनूर बरार की तारीफ
मोहम्मद सिराज का साथ तेज गेंदबाजी में कौन देगा ये सबसे बड़ा सवाल है. गिल ने युवा गेंदबाज गुरनूर बरार की तारीफ की और उनकी खूबियां बताईं. हालांकि, उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा के हाल के प्रदर्शन की भी सराहना की. गिल ने तेज गेंदबाजी चयन को लेकर कहा, “गुरनूर बरार शानदार हैं क्योंकि वो अच्छी गति के साथ पुरानी गेंद से उछाल प्राप्त करते हैं. प्रसिद्ध कृष्णा भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं. हमने उन्हें अभ्यास मैच में भी देखा. इस वजह से ये एक मुश्किल फैसला है.”
‘कप्तानी करना सम्मान की बात‘
गॉल में होने वाला टेस्ट मैच भारत के लिए ऐतिहासिक होगा क्योंकि ये टीम इंडिया का 600वां मैच है. मुकाबला भारत के स्वतंत्रता दिवस के दिन शुरू हो रहा है. गिल ने इस खास पल पर कहा, “देश के लिए 600वें टेस्ट में कप्तानी करना सम्मान की बात है. स्वतंत्रता दिवस पर ऐसा करना इससे भी बड़ा सम्मान है.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: गॉल टेस्ट से पहले जानिए भारत-श्रीलंका की रैंकिंग, पहली जीत से कितना बदलेगा समीकरण?
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
48 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines