मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ा, बांग्लादेश के खिलाफ हासिल की बड़ी उपलब्धि

बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच चल रहा है. वहां पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने दूसरा विकेट चटकाते ही कपिल देव को टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पीछे कर दिया है.

kapill dev

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश (Photo: ANI)

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच डार्विन में खेला जा रहा है. बांग्लादेश की टीम पहली पारी में मजबूत स्थिति में दिख रही है. ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन देखने को मिला. इस बीच स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का जलवा जारी है. वो लगातार रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं. आप सभी जानते हैं कि वो दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में उन्होंने भारतीय दिग्गज कपिल देव को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

कपिल देव से आगे निकले मिचेल स्टार्क

मिचेल स्टार्क 435 विकेटों के साथ कपिल देव से आगे निकल गए हैं. कपिल देव के नाम टेस्ट में 434 विकेट हैं. वहीं श्रीलंका के रंगाना हेरथ ने 433 विकेट लिए हैं. बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में स्टार्क ने दोनों दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. स्टार्क ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. वो अब टेस्ट इतिहास में 11वें सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. स्टार्क की नजरें अब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज रह चुके डेल स्टेन को पीछे करने पर होंगी. उनके नाम 439 विकेट हैं. उम्मीद है कि स्टार्क बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में ही स्टेन को पीछे छोड़ देंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: गॉल टेस्ट से पहले जानिए भारत-श्रीलंका की रैंकिंग, पहली जीत से कितना बदलेगा समीकरण?

टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

मिचेल स्टार्क टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बाएं हाथ के गेंदबाज भी बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के पूर्व स्पिनर रंगना हेराथ का रिकॉर्ड ब्रे किया, जिन्होंने 433 विकेट लिए थे. स्टार्क ने शादमान इस्लाम को आउट कर टेस्ट करियर का 434वां विकेट हासिल किया. स्टार्क ने 106वें टेस्ट में ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आपको बता दें, स्टार्क ने 2011 में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था.

विज्ञापन

मुथैया मुरलीधरन के नाम है रिकॉर्ड

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है. उन्होंने 800 विकेट चटकाए थे. वहीं दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं जिनके नाम 708 विकेट हैं. तीसरे नंबर पर जेम्स एंडरसन (704), चौथे पर अनिल कुंबले (619) और पांचवें स्थान पर स्टुअर्ट ब्रॉड (604) हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ