हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से भी निकले आगे

Shubman Gill No.1 ODI Batsman: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने अब आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Shubman Gill Number 1 ODI Batsman (Image Credit- Twitter)

Shubman Gill No.1 ODI Batsman: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे और स्टार ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल के लिए 8 नवंबर बुधवार का दिन बेहद खास रहेगा। वह आईसीसी द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने लंबे समय से टॉप पर काबिज पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अब पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं शुभमन गिल नंबर 1 पोजीशन कब्जाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

शुभमन गिल बने चौथे भारतीय

शुभमन गिल से पहले सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी और विराट कोहली ही ऐसे भारतीय बल्लेबाज रहे हैं जो नंबर 1 पोजीशन पर रह चुके हैं। अब गिल ने इस पोजीशन पर अपना कब्जा करते हुए इतिहास रच दिया है। अगर रैंकिंग टैली की बात करें तो शुभमन अब 830 रेटिंग पॉइंट्स के साथ टॉप पर हैं। वहीं बाबर आजम के 824 रेटिंग पॉइंट्स हैं और वह दूसरे स्थान पर हैं। गिल के अलावा टॉप 10 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा छठे स्थान पर हैं। वहीं भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चौथी पोजीशन पर हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: सेमीफाइनल से पहले लगेगी बुमराह की लॉटरी, अब ICC देगी बड़ा तोहफा

श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग

श्रेयस अय्यर ने इस लिस्ट में लंबी छलांग लगाई है। वह 17 स्थान की छलांग के साथ अब आईसीसी वनडे रैंकिंग में 18वें स्थान पर आ गए हैं। इसके अलावा पिछले दो मैचों में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले पाकिस्तानी ओपनर फखर जमां तीन स्थानों की छलांग के साथ 11वें स्थान पर आ गए हैं। साथ ही अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान ने 6 स्थानों की छलांग लगाई और 12वीं पोजीशन पर पहुंच गए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- सचिन तेंदुलकर हैं सबसे अमीर क्रिकेटर्स में से एक, तो बेटी सारा तेंदुलकर की कमाई भी है खास

शुभम निकले सचिन और विराट से आगे

अगर सबसे जल्दी नंबर 1 पोजीशन पर आने की बात करें तो भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल अब एमएस धोनी के बाद दूसरे नंबर 1 भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। एमएस धोनी 38 पारियों के बाद नंबर 1 तक पहुंचे थे। वहीं गिल ने 41 पारियों के बाद इस स्थान पर कब्जा कर लिया है। यानी इस मामले में शुभमन गिल, सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली से आगे हो गए हैं।

विज्ञापन

शुभमन गिल का वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन

शुभमन गिल की बात करें तो उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में कुल 6 मैच अभी तक खेले हैं। पहले दो मैच वह वर्ल्ड कप में डेंगू के कारण नहीं खेल पाए थे। उन्होंने अभी तक कुल दो अर्धशतक लगाए हैं। 6 पारियों में गिल के नाम 219 रन दर्ज हैं। उन्होंने 92 रनों का अपना बेस्ट स्कोर श्रीलंका के खिलाफ बनाया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola