शुभमन गिल इस मामले में निकले विराट-धोनी से भी आगे, खत्म किया किंग और कैप्टन कूल का दबदबा! 

Shubman Gill: अब इस मामले में युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और सुपरस्टार विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। इस युवा खिलाड़ी ने किंग और कैप्टन कूल का सोशल मीडिया पर दबदबा कम करना शुरू कर दिया है।

MS Dhoni, Virat Kohli and Shubman Gill

MS Dhoni, Virat Kohli and Shubman Gill

Shubman Gill: भारतीय क्रिकेट अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके साथ ही अब टीम में नए सुपरस्टार खिलाड़ी भी आ रहे हैं। शुभमन गिल को फैंस अब अगला स्टार भी बताने लगे हैं। सोशल मीडिया पर टेस्ट के कप्तान की चर्चा लगातार बढ़ती जा रही है। जिसके कारण ही अब इस मामले में युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी और सुपरस्टार विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया है। इस युवा खिलाड़ी ने किंग और कैप्टन कूल का सोशल मीडिया पर दबदबा कम करना शुरू कर दिया है।  

विज्ञापन

शुभमन गिल का फैंस में बढ़ा क्रेज 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अगस्त महीने के सबसे चर्चित भारतीयों की लिस्ट जारी की है। जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जूनियर एनटीआर नजर आ रहे हैं। भारतीय टीम के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल इस लिस्ट में नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं। वहीं कभी इस लिस्ट में टॉप 3 पर नजर आने वाले विराट कोहली अब नंबर 7 पर पहुंच गए हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब 9वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में जहां शुभमन गिल पहले से बेहतर कर रहे हैं, तो वहीं कैप्टन कूल धोनी और किंग कोहली का क्रेज अगस्त में कम रहा है। 

विज्ञापन

एशिया कप 2025 में नजर आएंगे गिल 

महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में कमबैक का सवाल अभी तक जस का तस बना हुआ है। वहीं विराट कोहली अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेल सकते हैं। शुभमन गिल सितंबर महीने में एशिया कप 2025 खेलते हुए नजर आएंगे। हाल में ही उन्हें दोबारा टी20 टीम का उपकप्तान भी बनाया गया है। ऐसे में अगर गिल एशिया कप 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाते हैं, तो सितंबर महीने की लिस्ट में भी वो धोनी और कोहली से आगे ही नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ