Top 10 Indian Cricketers Highest Earnings 2023: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2023 ना ही बुरा रहा और ना ही कुछ खास अच्छा रहा है। इस साल टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला गंवाया। उसके बाद वनडे वर्ल्ड कप 2023 के भी फाइनल में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा। वहीं टी20 इंटरनेशनल में भी टीम इंडिया ने इस साल काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन दो मौके टीम इंडिया ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने के गंवा दिए। इसके बावजूद इस साल कमाई में भारतीय खिलाड़ियों ने करोड़ों रुपए अपनी झोली में डाले।
गिल टॉप पर, शमी लिस्ट से बाहर
सबसे पहले आपको बता दें कि भारतीय टीम के खिलाड़ियों को एक टेस्ट मैच के लिए 15 लाख रुपए, एक वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपए और एक टी20 इंटरनेशनल के लिए 3 लाख रुपए की मैच फीस मिलती है। उस लिहाज से टॉप 10 भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है। खास बात यह है कि उस लिस्ट में शुभमन गिल टॉप पोजीशन पर हैं और वह विराट कोहली व रोहित शर्मा से भी आगे हैं। इतना ही नहीं वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया के हीरो रहे मोहम्मद शमी टॉप 10 की लिस्ट का हिस्सा ही नहीं हैं।
Indian Cricketers Earnings 2023 (Image Credit- News24 Sports
https://twitter.com/ShoukatKulachi3/status/1738791206849769869
शुभमन गिल ने इस साल भारतीय टीम के लिए 5 टेस्ट, 29 वनडे और 13 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। अगर मैच फीस के हिसाब से जोड़ा जाए तो इस साल उन्होंने कुल 2.88 करोड़ रुपए मैच फीस से कमाए हैं। वहीं मोहम्मद शमी जिन्होंने इस साल टीम इंडिया के लिए 4 टेस्ट और 19 वनडे इंटरनेशनल खेले हैं, उन्होंने मैच फीस से कुल 1.74 करोड़ रुपए कमाए हैं। वह टॉप 10 में कमाई के मामले में शामिल नहीं हैं। यहां तक की मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, ईशान किशन सब इस लिस्ट का हिस्सा हैं लेकिन शमी फिर भी इसमें शामिल नहीं हैं।
Indian Cricketers Earnings 2023 (Image Credit- News24 Sports
साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 क्रिकेटर्स
- शुभमन गिल- 2.88 करोड़
- विराट कोहली- 2.67 करोड़
- रोहित शर्मा- 2.67 करोड़
- रवींद्र जडेजा- 2.67 करोड़
- मोहम्मद सिराज- 2.46 करोड़
- कुलदीप यादव- 2.07 करोड़
- सूर्यकुमार यादव- 1.95 करोड़
- केएल राहुल- 1.92 लाख
- ईशान किशन- 1.65 करोड़
- हार्दिक पांड्या- 1.53 करोड़
यह भी पढ़ें- INDW vs AUSW: भारतीय महिला टीम ने खत्म किया 46 साल का इंतजार, ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाने में स्नेह राणा बनीं स्टार
यह भी पढ़ें- IND vs SA: एक जगह 3 दावेदार; रोहित शर्मा सेंचुरियन टेस्ट में किसे देंगे मौका
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
1 hr agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
2 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoदूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
4 hrs agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
4 hrs agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines