IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शुभमन गिल की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 165 रनों से बाजी मार ली. भारतीय टीम ने इस जीत के साथ सीरीज में 1-0 की भी बढ़त हासिल कर ली है. शुभमन गिल ने इस मैच में शानदार कप्तानी की. हालांकि बल्लेबाजी में वह खासा प्रभावित नहीं कर सके. लेकिन इसी के साथ उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ा दिया.
शुभमन गिल ने किया बड़ा कारनामा
शुभमन गिल कप्तानी के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं. दरअसल भारतीय कप्तान के तौर पर शुरुआती 10 टेस्ट मैच में शुभमन गिल ने विराट कोहली से ज्यादा जीत दर्ज की है. उन्होंने अपने शुरुआती 10 टेस्ट मैच में भारत को 6 मैच जिताए हैं, जबकि 3 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है, वहीं, 1 मैच ड्रॉ हुआ है. इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की बराबरी कर ली है. उनसे आगे केवल एमएस धोनी हैं.
विराट का कैसा है रिकॉर्ड?
भारतीय कप्तान के तौर पर शुरुआती 10 मैच की बात करें तो विराट कोहली का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था. उन्होंने भारत को 3 जीत दिलाई थी, जबकि 2 मुकाबले टीम इंडिया को गंवाने पड़े थे. इसके अलावा 5 टेस्ट मैच ड्रॉ हुए थे. हालांकि ओवरऑल विराट कोहली भारत के सबसे सफल कप्तान हैं. उन्होंने भारत के लिए 68 टेस्ट मैच में कप्तानी की. भारत ने इस दौरान 40 टेस्ट मैच जीते, जबकि भारत ने 17 मैच गंवाए. इसके अलावा 11 मैच ड्रॉ रहे.
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: भारत के गॉल टेस्ट जीतते ही बदला समीकरण
दूसरे सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने 60 मैच में 27 मुकाबले जीते हैं, 18 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. 15 मैच ड्रॉ हुए हैं. इसके अलावा सौरव गांगुली 49 टेस्ट मैच में 21 जीत, 13 हार के साथ तीसरे सबसे सफल भारतीय कप्तान हैं. चौथे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं, जिनकी कप्तानी में भारत ने 47 मैच खेलते हुए 14 जीत और 14 हार हासिल की है.
ये भी पढ़े: ट्रेविस हेड की बादशाहत खत्म, हैरी ब्रूक ICC टेस्ट रैंकिंग में बने नंबर-1
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
5 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines