T20i Rankings: 22 साल की श्री चरणी ने अपनी गेंदबाजी से सभी का दिल जीत लिया है. वो लगातार नए रिकॉर्ड बनाए जा रही हैं. उन्होंने रैंकिंग में अब इतिहास रच दिया है. उनकी 817 रेटिंग प्वाइंट्स पहुंच गई है. ये वुमेंस टी20 फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाज से सबसे उच्चतम रेटिंग प्वाइंट है. चरणी ने अपने इस कारनामे से ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. शट ने 2018 में 806 रेटिंग प्वाइंट्स हासिल किए थे. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन हैं. जिनके नाम 802 रेटिंग प्वाइंट्स हैं.
एशिया कप और एशियन गेम्स में शानदार गेंदबाजी
भारत ने हाल ही में 8वीं बार एशिया कप जीता. श्री चरणी पूरे टूर्नामेंट में छाई रही. उन्हें दीप्ति शर्मा का बढ़िया साथ मिला. चरणी ने एशिया कप में 12 विकेट अपने नाम किए. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में 4 विकेट लिए थे. वो इस साल अभी तक टी20 में 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं. चरणी ने एशियन गेम्स में भी कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने जापान के खिलाफ चार विकेट चटकाए. श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने दो विकेट गोल्ड जीतने में अहम भूमिका निभाई थी.
ये भी पढ़ें: Asian Games Cricket: फाइनल मैच बारिश में धुला तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें बदला हुआ नियम
स्मृति मंधाना को मिला फायदा
गेंदबाजों की टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा बरकरार है. दीप्ति शर्मा तगड़े प्रदर्शन के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. उनके 754 प्वाइंट्स हैं. टी20 बल्लेबाजों की सूची में टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना को फायदा मिला है. वो टॉप-5 में आ गई हैं. उनके 754 प्वाइंट्स हो गए हैं. मौजूदा समय वो 5वें नंबर पर मौजूद हैं. मंधाना ने एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया था. उनसे आगे चौथे नंबर पर शेफाली वर्मा हैं. ऑस्ट्रेलियाई की दिग्गज बल्लेबाज बेथ मूनी लिस्ट में टॉप पर कायम है.
स्मृति मंधाना का करियर
स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल करियर अभी तक जबरदस्त रहा है. बतौर ओपनर उन्होंने भारत के लिए बढ़िया पारियां खेली हैं. वो वनडे और टी20 में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं. उनके नाम 120 वनडे मैचों में 5411 रन दर्ज हैं. 14 शतक और 35 अर्धशतक वो लगा चुकी हैं. 136 उनका बेस्ट स्कोर है. वनडे में उनकी औसत 47.88 की रही है. टी20 में भी मंधाना ने अच्छी बल्लेबाजी की है. वो अब तक 179 टी20 मैचों में 4867 रन बना चुकी हैं. 124 उनका बेस्ट स्कोर रहा है. टी20 में वो 2 शतक और 37 अर्धशतक लगा चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का मास्टरस्ट्रोक, लॉन्च किया दुनिया का सबसे अनोखा D3 ट्रॉफी टूर्नामेंट
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
54 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 248 रनों का लक्ष्य, शाई होप ने ठोका शतक
3 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
3 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines