Asian Games Cricket: फाइनल मैच बारिश में धुला तो किसे मिलेगा गोल्ड? जानें बदला हुआ नियम

एशियन गेम्स में चल रहे मेंस क्रिकेट में चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए हैं. फाइनल मुकाबले में बारिश बताई जा रही है. ऐसे में गोल्ड किसे मिलेगा ये सबसे बड़ी सवाल है. आइए आपको बदले हुए नियम के बारे में बताते हैं.

Asian Games 2026

जानें क्या है बदला हुआ नियम (Image: Instagram/indiancricketteam)

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम ने अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है. भारत पांच गोल्ड अपने नाम कर चुका है. खैर मेंस क्रिकेट में अभी तक बिल्कुल भी मजा नहीं आया है. चार क्वार्टर फाइनल मुकाबले बारिश के कारण रद्द हो गए हैं. किसी भी मुकाबले में टॉस तक नहीं हो पाया. 1 अक्टूबर को सेमीफाइनल मुकाबले भी तय हो गए हैं. बारिश के कारण इनका होना भी मुश्किल लग रहा है. 3 अक्टूबर को गोल्ड के लिए मैच होगा. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि फाइनल बारिश से धुल गया तो फिर गोल्ड किसे मिलेगा. इस बार नियम में बदलाव किया गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

नियम को लेकर छिड़ा विवाद

भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने बिना खेले ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. ऊंची रैंकिंग के आधार पर ये फैसला लिया गया. ये नियम थोड़ा विवादों में भी आ गया है. अफगानिस्तान, नेपाल, मलेशिया और हांगकांग जैसी टीमों ने ग्रुप स्टेज में अच्छा प्रदर्शन किया था. इन टीमों ने क्वार्टर फाइनल में मैच खेलकर एंट्री की. इनमें से कोई टीम क्वार्टर फाइनल में उलटफेर भी कर सकती थी. नेपाल की टीम मौजूदा समय में अच्छी फॉर्म में हैं. बारिश की वजह से इन टीमों को बाहर होना पड़ा.

विज्ञापन

किसे मिलेगा गोल्ड?

एशियन गेम्स के पिछले संस्करण में भारत और अफगानिस्तान के बीच फाइनल मैच हुआ था. ये मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. रैंकिंग को ध्यान में रखते हुए वहां पर भारत गोल्ड जीतकर चैंपियन बना था. इस बार नियम थोड़ा अलग है. अगर फाइनल बारिश के कारण रद्द हो जाता है तो फिर दोनों टीमों को गोल्ड मिलेगा. इस बार नियम में बड़ा बदलाव किया गया है. हालांकि फैंस नहीं चाहेंगे कि फाइनल में बारिश का खलल पड़े. नियम के अनुसार अगर दोनों टीमें 5-5 ओवर खेल लेती हैं तो फिर डकवर्थ लुईस से नतीजा निकाला जाएगा.

विज्ञापन

सेमीफाइनल मैच हुआ कंफर्म

सेमीफाइनल मैच भी अब तय हो हो गए हैं. 1 अक्टूबर को दोनों मुकाबले खेले जाएंगे. पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा. वहीं दूसरा मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच होगा. दोनों मुकाबले कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क पर ही खेले जाने वाले हैं. इन दोनों मैचों में भी बारिश का साया बताया जा रहा है. टीम इंडिया की रैकिंग टी20 में बेहतरीन है. अगर बारिश से मैच रद्द होता है तो फिर टीम फाइनल में पहुंच जाएगी. रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान को भी फायदा मिल जाएगा. पाक की रैंकिंग बांग्लादेश से बेहतर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ